&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli Behror: राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ में नेशनल हाईवे पर स्थित हनुमान मंदिर और पास के होटल में एक रूसी महिला और व्यक्ति ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया. सुबह जब मंदिर के पुजारी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मंदिर का सामान बिखरा हुआ था और पास में एक बुलेट बाइक भी खड़ी थी.
रूसी महिला ने होटल में भी किया हंगामा
इसी दौरान रूसी महिला ने पास के हाईवे किंग होटल में भी हंगामा किया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार, महिला और व्यक्ति दोनों नशे में थे और बार-बार झगड़ा कर रहे थे. उन्हें काबू में करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी.
दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया
दोनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां महिला ने स्टाफ के साथ भी उलझने की कोशिश की. प्रशासन ने कड़ी निगरानी में प्राथमिक उपचार किया और बाद में बेहतर सुविधा के लिए दोनों को जयपुर रेफर कर दिया. अभी तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.
खबर अपडेट की जा रही है...
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड