&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: दीपावली से पहले सांगानेर के लोगों को मिल रही है विकास कार्यों की बड़ी सौगात. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 सितंबर को 700 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करने जा रहे हैं.
भव्य समारोह में मिलेंगी अहम परियोजना
सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के मानसरोवर के खरबास सर्किल पर होने वाले भव्य समारोह में कई अहम परियोजनाओं की सौगात जनता को मिलेगी. इनमें सबसे खास है गोपालपुरा बायपास पर बनने वाली 218 करोड़ रुपए की एलिवेटेड रोड और मुहाना मोड़ पर 80 करोड़ की लागत से बनने वाला फ्लाईओवर. इससे यातायात जाम से बड़ी राहत मिलेगी. इसी के साथ सांगानेर जिला अस्पताल को 94 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जबकि 125 करोड़ रुपए की लागत से मिनी सचिवालय का निर्माण होगा. आरआईएमएस के उन्नयन पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. इसके अलावा राजस्थान हाउसिंग बोर्ड प्रतापनगर और मानसरोवर में 560 फ्लैट्स के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखी जाएगी.
बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात
8 प्रोजेक्ट का शिलान्यास व 16 प्रोजेक्ट्स का होगा लोकार्पण
218 करोड़ रुपए की लागत से गोपालपुरा बायपास पर रिद्धि-सिद्धि चौराहे पर एलिवेटेड रोड का कार्य.
82.23 करोड़ रुपए के सीवरेज कार्य और 19.19 करोड़ रुपए के सड़क निर्माण कार्यों की आधारशिला.
80 करोड़ रुपये से मुहाना मोड़ जंक्शन पर फ्लाईओवर का निर्माण.
94.24 करोड़ रुपए से सांगानेर जिला चिकित्सालय का निर्माण.
125.81 करोड़ रुपए से सांगानेर में मिनी सचिवालय का प्रस्तावित निर्माण.
500 करोड़ रुपए से राजस्थान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS) का उन्नयन कार्य स्वीकृत.
360 करोड़ रुपए से प्रतापनगर और मानसरोवर आवासीय योजना में 560 फ्लैट्स का निर्माण.
320 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 320 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत भी करेंगे. 3.39 करोड़ रुपए से बनने वाला 2.60 किलोमीटर लंबा नाला. अजमेर रोड से जयसिंपुरा रोड तक बनने वाला यह नाला अगले वर्ष जनवरी तक तैयार होगा और मानसून में जलभराव की समस्या से गंगा विहार, शिव विहार, गणतपुरा समेत कई कॉलोनियों के लोगों को निजात मिलेगी. इसके साथ ही 11.72 करोड़ रुपए की लागत से 4.30 किलोमीटर लंबी सड़क का भी निर्माण शुरू होगा. गोपालपुरा बायपास से पत्रकार कॉलोनी रोड तक बनने वाली इस सड़क से क्षीर सागर, महावीर नगर, वृंदावन विहार, रघु विहार और अन्य करीब डेढ़ दर्जन कॉलोनियों के लोगों की राह आसान होगी. ऐसे में कल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के बाशिंदो को बिजली पानी सड़क एलिवेटेड रोड अस्पताल का रिंन्युवेशन सर्किल का विकास सहित कई बड़े कार्यो की सौगात देंगे. दिवाली से पहले सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के विकास में चार चांद लग जाएंगे. कुल मिलाकर दीपावली से पहले सांगानेर को विकास की सौगातों की झड़ी मिल रही है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!