Saras Milk Rate: राजस्थान में फिर महंगाई की मार! सरस घी के बाद अब दूध हुआ महंगा

Rajasthan News: जयपुर डेयरी ने सरस दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं. अब टोंड 54, स्टैंडर्ड 60, गोल्ड 68 और डीटीएम 46 रुपये लीटर मिलेगा. एक साल बाद यह बढ़ोतरी हुई है. 2017 से अब तक 11 बार दाम बढ़े, 42% से ज्यादा महंगाई. इससे पहले सरस घी भी महंगा किया गया था.

Saras Milk Rate: राजस्थान में फिर महंगाई की मार! सरस घी के बाद अब दूध हुआ महंगा
Image Credit: saras milk rate increasedSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur Saras Milk Rates: राजस्थान में महंगाई का असर अब दूध पर भी देखने को मिल रहा है. जयपुर डेयरी ने सरस दूध के दामों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है. बढ़ी हुई दरें जयपुर और दौसा जिले के उपभोक्ताओं पर लागू होंगी. इससे पहले सरस घी के दाम भी बढ़ाए गए थे, जिससे उपभोक्ताओं पर दोहरी मार पड़ रही है.

कितने रुपए किलो मिलेगा दूध
नए दामों के अनुसार सरस टोंड (नीला पैक) अब 54 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि स्टैंडर्ड (हरा पैक) की कीमत 60 रुपये कर दी गई है. सरस गोल्ड 68 रुपये और डीटीएम दूध 46 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध होगा. यानी रोजाना दूध का इस्तेमाल करने वाले परिवारों के खर्च में सीधी बढ़ोतरी हो गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

8 सालों में 11वीं बार बढ़ोतरी
गौरतलब है कि जयपुर डेयरी ने एक साल बाद दूध के दामों में यह संशोधन किया है. साल 2017 से अब तक दूध की कीमतों में 11 बार बढ़ोतरी हो चुकी है. आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में दूध के दामों में 42 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है.

घी भी किया गया था महंगा
दूध से पहले सरस घी भी महंगा किया गया था. गाय का घी अब 588 रुपये की जगह 608 रुपये प्रति किलो मिलेगा. वहीं 15 किलो वाले नॉर्मल सरस घी के टिन की कीमत 300 रुपये बढ़कर 643 रुपये प्रति किलो हो गई है. गाय के घी का टिन अब 663 रुपये प्रति किलो की दर से बिकेगा.

आम लोगों की जेब पर पड़ेगा असर
राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (आरसीडीएफ) घी के दामों को नियंत्रित करता है, जबकि दूध की कीमतें जिला डेयरी संघ अपने स्तर पर तय करते हैं. इस बार बढ़ी कीमतों का सीधा असर खासकर मध्यवर्गीय और निम्नवर्गीय उपभोक्ताओं पर पड़ेगा, जो रोजाना दूध और घी का नियमित इस्तेमाल करते हैं. बार-बार बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है और अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कब तक हर साल दूध और घी महंगा होता रहेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author