&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Police Exam: राजस्थान में सब इंस्पेक्टर (SI) पेपर लीक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान SI ट्रेनिंग पर रोक लगा दी है. SC ने हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह इस मामले में तीन महीने के भीतर फैसला सुनाए. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच द्वारा 8 सितंबर को दिए गए आदेश पर रोक लगाई है.
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने पहले चुने गए उम्मीदवारों को ट्रेनिंग की अनुमति दी थी, लेकिन साथ ही यह कहा था कि उन्हें अभी फील्ड पोस्टिंग नहीं मिलेगी. सुप्रीम कोर्ट ने इस फैसले पर एतराज जताते हुए कहा कि जब तक हाई कोर्ट इस मामले पर फैसला नहीं ले लेता, तब तक ट्रेनिंग भी जारी नहीं रहनी चाहिए. SC ने हाई कोर्ट को तीन महीने में फैसला लेने का आदेश दिया है.
खबर अपडेट की जा रही है...