चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन की पहल, इस दिन तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

Rajasthan News: राजस्थान में बड़े स्तर पर चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. भर्ती परीक्षा में 24 लाख 71 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. इन अभ्यर्थियों के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है.

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन की पहल, इस दिन तक चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: राजस्थान में बड़े स्तर पर चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है. भर्ती परीक्षा में 24 लाख 71 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. इन अभ्यर्थियों के लिए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है. रेलवे प्रशासन ने एक दर्जन से अधिक ट्रेनों का शेड्यूल निर्धारित किया है.

राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित चतुर्थ श्रेणी की परीक्षा में परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उत्तर-पश्चिम रेलवे भी जुटा हुआ है. रेलवे प्रशासन द्वारा 12 जोडी परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. राजस्थान के अलग-अलग जिलों में यह भर्ती परीक्षा हो रही है, लेकिन बहुत से अभ्यर्थी अपने मूल जिले से अलग जिले में परीक्षा दे रहे हैं. इन अभ्यर्थियों की संख्या लाखों में है.

Add Zee News as a Preferred Source

अकेले जयपुर में ही 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होने की उम्मीद है. ऐसे में अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 12 ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. ट्रेन मिलने से अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सहूलियत मिल सकेगी. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि 18 सितंबर से ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है, मांग के मुताबिक अतिरिक्त ट्रेनें संचालित की जा रही हैं.

रेलवे की परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

09701/09702 बांदीकुई-जयपुर-बांदीकुई परीक्षा स्पेशल, बांदीकुई से 20 सितंबर तक रोज रात 9:35 बजे चलेगी. जयपुर से 21 सितंबर तक रोज रात 2:55 बजे चलेगी. 04701/04702 श्रीगंगानगर-ढेहर का बालाजी (जयपुर)- श्रीगंगानगर, श्रीगंगानगर से 20 सितंबर तक रोज शाम 6 बजे चलेगी. ढेहर का बालाजी से 21 सितंबर तक रोज सुबह 6 बजे चलेगी.

04707/04708 हिसार-खातीपुरा (जयपुर)-हिसार परीक्षा स्पेशल हिसार से 20 सितंबर तक तक रोज रात 10:55 बजे चलेगी. खातीपुरा से 21 सितंबर तक रोज सुबह 7:30 बजे चलेगी. 09703/09704 जयपुर-सवाईमाधोपुर-जयपुर परीक्षा स्पेशल जयपुर से 20 सितंबर तक रोज रात 10:50 बजे रवाना होगी. सवाईमाधोपुर से 21 सितंबर तक रोज रात 1:50 बजे चलेगी.

09601/09602 अजमेर-खातीपुरा (जयपुर)-अजमेर परीक्षा स्पेशल अजमेर से 21 सितंबर तक रोज सुबह 9:20 बजे चलेगी. खातीपुरा से 21 सितंबर तक रोज दोपहर 1:40 बजे चलेगी. 04825/04826 बाडमेर-जोधपुर-बाड़मेर परीक्षा स्पेशल बाड़मेर से 20 सितंबर को रात 12:30 बजे चलेगी. जोधपुर से 20 सितंबर को शाम 5:30 बजे चलेगी.

04721/04722 श्रीगंगानगर-लालगढ-श्रीगंगानगर परीक्षा स्पेशल श्रीगंगानगर से 20 सितंबर को रात 1 बजे चलेगी. लालगढ़ से 20 सितंबर को शाम 6:30 बजे चलेगी. 04723/04724 सादुलपुर-बीकानेर-सादुलपुर परीक्षा स्पेशल सादुलपुर से 20 सितंबर को रात 2 बजे चलेगी. बीकानेर से 20 सितंबर को शाम 7 बजे चलेगी.

09603/09604 उदयुपर सिटी-अजमेर-उदयपुर सिटी परीक्षा स्पेशल उदयपुर सिटी से 20 सितंबर को रात 1:50 बजे चलेगी. अजमेर से 20 सितंबर को शाम 6 बजे चलेगी. 04835/04836 भगत की कोठी (जोधपुर)-खातीपुरा (जयपुर)-भगत की कोठी (जोधपुर) भगत की कोठी से 20 सितंबर तक रोज रात 9:30 बजे चलेगी. खातीपुरा से 21 सितंबर तक रोज दोपहर 2:10 बजे चलेगी.

04803/04804 जैसलमेर-भगत की कोठी (जोधपुर)-जैसलमेर परीक्षा स्पेशल जैसलमेर से 20 सितंबर तक रोज रात 11:30 बजे चलेगी. भगत की कोठी से 21 सितंबर तक रोज शाम 4 बजे चलेगी. 04727/04728 सूरतगढ़-हनुमानगढ़-सूरतगढ़ परीक्षा स्पेशल सूरतगढ़ से 21 सितंबर तक रोज तड़के सुबह 3 बजे चलेगी. हनुमानगढ़ से 21 सितंबर तक रोज शाम 7:40 बजे चलेगी.

रेलवे प्रशासन की इन एक दर्जन ट्रेनों के अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज प्रशासन ने भी इंतजाम किए हैं. रोडवेज प्रशासन करीब 2 हजार बसों के जरिए अभ्यर्थियों को एक से दूसरे शहर पहुंचाने का कार्य कर रहा है.

रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डों पर अतिरिक्त काउंटर लगाते हुए अभ्यर्थियों को नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है. कुल मिलाकर अभ्यर्थी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी परीक्षा दे सकें. इसके लिए रोडवेज और रेलवे प्रशासन दोनों ही अपने प्रयासों में जुटे हुए हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More