Rajasthan News: राजस्थान के पशुपालन विभाग में अगले एक-दो दिन में 625 कार्मिकों को अस्थाई आधार पर नियुक्ति दी जाएगी. पशुपालन विभाग ने 2 सप्ताह से भी कम समय में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के पशुपालन विभाग में अगले एक-दो दिन में 625 कार्मिकों को अस्थाई आधार पर नियुक्ति दी जाएगी. पशुपालन विभाग ने 2 सप्ताह से भी कम समय में नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर ली है. अब जल्द ही इनके नियुक्ति आदेश जारी कर दिए जाएंगे. यह भर्ती जोधपुर संभाग के सीमावर्ती जिलों में पशुधन कार्मिकों की कमी पूरा करने के लिए की गई है.
31 मई को आवेदन और मात्र 2 सप्ताह के अंदर पदस्थापन
अर्जेंट टैम्पररी बेसिस पर की गई पशुपालन विभाग की यह भर्ती मात्र 2 सप्ताह में ही पूरी होने जा रही है. पशुपालन विभाग अगले एक-दो दिन में पशु चिकित्सा अधिकारियों और पशुधन निरीक्षकों के यूटीबी आधार पर नियुक्ति आदेश जारी करने वाला है. दरअसल यह भर्ती पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में पशुपालन विभाग में स्टाफ की कमी को देखते हुए की गई है.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
सीमावती जिलों बाड़मेर, जालौर, जोधपुर, बालोतरा, सिरोही, जैसलमेर आदि जिलों में पशुपालन विभाग के पास स्टाफ की काफी कमी है. विभाग के पास इन जिलों में पशु चिकित्सकों की कमी तो है ही साथ ही पशुधन निरीक्षकों की भी काफी कमी है. इसी वजह से पशुपालन विभाग ने वित्त विभाग से यहां पर अस्थाई रूप से स्टाफ लगाने के लिए अनुमति मांगी थी.
अर्जेंट टैम्पररी बेसिस पर लगाए जाने वाले कार्मिकों के लिए भर्ती परीक्षा का दायरा नहीं होता और केवल आवेदन व मैरिट के आधार पर चयन किया जाता है. इसके लिए 8 जिलों में 125 पशु चिकित्सकों और 500 पशुधन निरीक्षकों के पदों के लिए आवेदन लिए गए थे. अब इनमें से ज्यादातर की चयन सूची तैयार हो चुकी है.
125 पशु चिकित्सक व 500 पशुधन निरीक्षकों की भर्ती हो रही है. पशु चिकित्सकों को प्रतिमाह 56100 रुपये भुगतान दिया जाएगा. RPSC से चयनित अभ्यर्थी उपलब्ध होने तक पशु चिकित्सक रखे जाएंगे. पशुधन निरीक्षकों को 26300 रुपये प्रति माह भुगतान मिलेगा. पशुधन निरीचकों को मार्च 2026 तक नियुक्त किया जाएगा. 500 पशुधन निरीक्षक 8 जिलों में पदस्थापित किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
जोधपुर में 90, फलौदी में 50, बाड़मेर में 70, बालोतरा में 50, जैसलमेर में 70, पाली में 60, सिरोही में 70 और जालौर में 40 पशुधन निरीक्षक लगाए जाएंगे. जिला कलक्टरों की समिति द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. 6 जिलों में पशुधन निरीक्षकों की चयन सूची तैयार हुई. केवल बालोतरा और बाड़मेर की सूची पशुपालन निदेशालय आना बाकी है.
पशुपालन विभाग ने पशुधन निरीक्षकों के लिए सभी 8 जिलों में और पशु चिकित्सकों के लिए पशुपालन निदेशालय में 31 मई को आवेदन लिए थे. अब 6 जिलों से पशुधन निरीक्षकों की चयन सूचियां जिला स्तरीय कमेटी द्वारा तैयार कर पशुपालन निदेशालय भिजवा दी गई है. बालोतरा और बाड़मेर की चयन सूची मिलने के बाद पशुपालन निदेशालय इन सूचियों को विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत को भिजवाएगा.
पशुपालन मंत्री के अनुमोदन के बाद अंतिम चयन सूचियां जारी हो सकेंगी. वहीं पशु चिकित्सकों की सूची तैयार करने का कार्य पशुपालन निदेशालय स्तर से ही पूरा कर लिया गया है. कुलमिलाकर पशु चिकित्सकों और पशुधन निरीक्षकों की नियुक्ति के आदेश गुरुवार या शुक्रवार तक जारी होने की संभावना है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!