&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के जयपुर में भूमि विकास बैंकों के ऋणी सदस्यों को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना से किसान लाभान्वित हो रहे हैं. इस योजना से राज्य के हजारों किसान लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि बहुत किसानों को लाभ मिलना बाकी है. आखिर कैसे इस योजना से किसान लाभान्वित हो रहे हैं.
इतने किसान हुए लाभान्वित
भूमि विकास बैंकों के ऋणी सदस्यों को राहत देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लागू की गई. मुख्यमंत्री अवधिपार ब्याज राहत एकमुश्त समझौता योजना से किसानों को लाभ मिल रहा है. योजना के अंतर्गत 23 जुलाई तक कुल पात्र प्रकरणों में से 5,175 प्रकरणों का पूर्ण निस्तारण किया जा चुका है. जबकि 2,514 प्रकरणों में ऋणी सदस्यों द्वारा स्वयं के हिस्से की आंशिक राशि जमा करवाई जा चुकी है.
अब तक 25.62 प्रतिशत प्रकरणों को योजना के दायरे में लाया जा चुका है. ऋणी सदस्यों के उत्साह के मध्यनजर राज्य सरकार द्वारा योजना की अवधि में वृद्धि करते हुए ऋणी सदस्यों को 30 सितम्बर तक खाता निस्तारण करवाने का अवसर प्रदान किया गया है. योजना के अंतर्गत अवधिपार प्रकरणों में ऋणी सदस्यों द्वारा मूल धन जमा करवाने पर ब्याज, पेनल्टी में शत प्रतिशत की राहत प्रदान की जा रही है.
बिलाडा और चितौड टॉप पर
बिलाड़ा पीएलडीबी 62.03 प्रतिशत वसूली के साथ राज्य में प्रथम स्थान पर है. बैंक की 214 ऋणी सदस्यों पर 4.82 करोड़ रुपये की राशि बकाया थी. इनमें से 184 ऋणी सदस्यों से 1.90 करोड़ रुपये की आंशिक एवं पूर्ण वसूली प्राप्त की गई. 1.09 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई.
कुल पात्र ऋणी सदस्यों में से लगभग 86 प्रतिशत को योजना के दायरे में लाया जा चुका है. इसी प्रकार, चित्तौड़गढ़ पीएलडीबी 59.48 प्रतिशत वसूली के साथ राज्य में द्वितीय स्थान पर है. यहां 273 ऋणी सदस्यों पर 4.74 करोड़ रुपये बकाया था.
इनमें से 110 ऋणी सदस्यों द्वारा पूर्ण राशि 1.45 करोड़ रुपये जमा कराए गए और इन्हें 1.27 करोड़ रुपये की राहत प्रदान की गई. जबकि, 39 प्रकरणों में ऋणी सदस्यों से 0.10 करोड़ रुपये की आंशिक वसूली प्राप्त हुई है. इस प्रकार, कुल वसूली 2.82 करोड़ रुपये की हुई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!