Rajasthan News: सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर दुर्ग में टाइगर अटैक के बाद एक बार फिर से वन विभाग विवादों में घिर गया है. आदमखोर बाघिन कनकटी को एनक्लोजर में बंद करने के बाद अब दूसरे टाइगर ने अटैक कर दिया.
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर दुर्ग में टाइगर अटैक के बाद एक बार फिर से वन विभाग विवादों में घिर गया है. आदमखोर बाघिन कनकटी को एनक्लोजर में बंद करने के बाद अब दूसरे टाइगर ने अटैक कर दिया. सवाल ये है कि अब कौनसा टाइगर आदमखोर हो गया. इस अटैक के बाद अब वन विभाग का फेलियर दिखाई दे रहा है. आखिरकार रणथंभौर कैसे रक्तरंजित हो रहा है.
सवाई माधोपुर के रणथंभौर में टाइगर का अटैक थमने का नाम नहीं ले रहा है. आदमखोर बाघ ने दो महीने के भीतर एक ही, दो नहीं, बल्कि तीन इंसानों को मौत के घाट उतार दिया. अबकी बार तो हालात ऐसे बन गए कि ये हमला रणथंभौर दुर्ग के अंदर ही हुआ.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
दुर्ग में जैन मंदिर में बाघ के हमले में पुजारी की मौत हो गई. इससे पहले दो हमले होने के बाद बाघिन ऐरोहेड की शावक बेटी कनकटी को एनक्लोजर में शिफ्ट किया था, लेकिन इसके बाद अब दूसरे टाइगर ने एक बार फिर से इंसान पर हमला कर दिया. बड़ा सवाल ये है कि आखिर अब कौनसा टाइगर आदमखोर हो गया.
रणथंभौर दुर्ग पर बीते दिनों से रिद्धि और ऐरोहेड बाघिन के परिवार का मूवमेंट है. अब सवाल ये है अबकी बार इंसानों पर हमलावर टाइगर किसका परिवार है. इससे पहले एरोहेड की बेटी कनकटी के हमले का दावा वन विभाग ने किया था, लेकिन यहां काफी दिनों से रिद्धि के परिवार का मूवमेंट था, लेकिन फील्ड डायरेक्टर अनूप केआर का कहना है कि रिद्धि तो जंगल में थी.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
पर्यटकों को साईटिंग के दौरान दिखाई दिया. ऐरोहेड के ट्यूमर था जिस समय वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे खाना खिलाया. इस दौरान ऐरोहेड के शावकों ने शिकार ना कर अपनी मां के साथ ही खाना खाया. इस कारण ऐरोहेड के शावकों ने शिकार करना नहीं सीखा.
ज़ी मीडिया ने पहले ही इस बात के संकेत वन विभाग को दिए थे, लेकिन इसके बावजूद वन विभाग ने कनकटी के भाई बहनों को शिफ्ट नहीं किया. फिलहाल लैब में सैंपल के लिए भेजा है. जल्द ही रिपोर्ट आने के बाद साफ हो जाएगा कि हमलावर कौनसा टाइगर था.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!