एक बार फिर से रणथम्भौर दुर्ग बंद, टाईगर मूवमेंट से दहशत का माहौल

Rajasthan News: रणथंभौर दुर्ग में एक बार फिर टाइगर मूवमेंट देखा गया, जिससे यहां एक बारगी दहशत का माहौल बन गया. वहीं वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर रणथंभौर दुर्ग में त्रिनेत्र गणेश के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई.

एक बार फिर से रणथम्भौर दुर्ग बंद, टाईगर मूवमेंट से दहशत का माहौल
Image Credit: Ranthambore fort

Rajasthan News: राजस्थान के रणथंभौर दुर्ग में एक बार फिर टाइगर मूवमेंट देखा गया, जिससे यहां एक बारगी दहशत का माहौल बन गया. यहां श्रद्धालुओं के बीच अनहोनी की आशंका बनी हुई है.

वहीं वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर रणथंभौर दुर्ग में त्रिनेत्र गणेश के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक लगा दी गई. आपको बता दें कि पिछली बार वन विभाग ने टाइगर मूवमेंट के दौरान दुर्ग में प्रवेश पर रोक लगा दी थी.

Add Zee News as a Preferred Source

इसके बावजूद भी जैन मंदिर का चौकीदार रात को वहीं रुका हुआ था, जिसके चलते एक दुखद हादसा सामने आया. टाईगर के हमले में गार्ड की मौत हो गई थी. इसके चलते वन विभाग की ओर से पहली बार रणथंभौर दुर्ग का गेट बंद किया गया है.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

हिण्डौन के बझेडा पंचायत के लीलोटी गांव में पिछले दो सप्ताह से पैंथर के मूवमेंट की आशंका से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. एक पशु का शव पेड़ पर लटका मिलने से ग्रामीण भयभीत हैं. डर के कारण लोग खेतों में कृषि कार्य के लिए जाने से कतरा रहे हैं.

ग्रामीण विकास लिलोटी और दसरथ ने बताया कि पैंथर की मौजूदगी ने उनकी दिनचर्या को प्रभावित किया है. पैंथर अब तक कई पशुओं का शिकार कर चुका है. ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया, लेकिन मौके पर पहुंची टीम को कोई सफलता नहीं मिली.

नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पैंथर के रेस्क्यू की मांग की है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि वन विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो वे आगामी दिनों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे. प्रदर्शन में विकास लिलोटी, दसरथ, हरिचरण, कल्ला, जितेंद्र, खुशीराम, अतरसिंह, कुलदीप, जयसीराम, लाला, विनोद, नवीन सहित कई ग्रामीण शामिल रहे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंLatest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.