&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan AQI News: राजस्थान में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार चिंताजनक बना हुआ है, हालांकि खराब हवा की मार झेल रहे शहरों की संख्या 12 से घटकर 5 शहरों तक ही सिमटी है. आज (2 दिसंबर) सुबह की रिपोर्ट के अनुसार, औद्योगिक शहर भिवाड़ी एक बार फिर 'वेरी पुअर' यानी रेड जोन (Red Zone) में आ गया है, जहां AQI 334 तक पहुंच गया है.
प्रमुख शहरों में खराब हवा की स्थिति
हवा की गुणवत्ता के लिहाज से प्रदेश के कई शहरों के हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं. रेड जोन (301-400 AQI) की स्थिति स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है, जबकि ऑरेंज जोन (201-300 AQI) में लंबे समय तक रहने पर लोगों को सांस लेने में असुविधा हो सकती है.
| शहर | AQI स्तर | जोन |
| भिवाड़ी | 334 | रेड जोन (Very Poor) |
| श्री गंगानगर | 263 | ऑरेंज जोन (Poor) |
| कोटा | 242 | ऑरेंज जोन (Poor) |
| बूंदी | 238 | ऑरेंज जोन (Poor) |
| टोंक | 225 | ऑरेंज जोन (Poor) |
यह लगातार बढ़ता प्रदूषण लोगों की दैनिक दिनचर्या और स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रहा है. खासकर फेफड़े, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को इस खराब हवा में सांस लेने में ज्यादा परेशानी महसूस हो रही है.
प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपील
लगातार बिगड़ती हवा की सेहत को देखते हुए, प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से सख्त कदम उठाने की जरूरत महसूस की जा रही है. विभाग ने सोशल मीडिया (X) के माध्यम से आम जनता से कुछ सरल उपाय अपनाने की अपील की है, जिससे बड़े स्तर पर बदलाव लाया जा सके- स्वच्छ ईंधन का उपयोग करें, हरित क्षेत्रों (Green Zones) को बढ़ावा दें और कचरे का जिम्मेदार प्रबंधन करें.
)
विशेषज्ञों का कहना है कि जब मानव समुदाय मिलकर सतत और पर्यावरण अनुकूल तरीके अपनाता है, तभी हवा स्वच्छ होती है. आम लोगों के छोटे-छोटे प्रयास भी वातावरण को स्वच्छ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं और यही जागरूकता भविष्य में प्रदूषण नियंत्रण की सबसे बड़ी ताकत बन सकती है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!