Jaipur Protest: 65 लाख उड़ गए… पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी! खातीपुरा में उबाल

Rajasthan News: खातीपुरा में व्यापारी के घर से 65 लाख की चोरी के विरोध में व्यापारियों ने वैशाली नगर थाने का घेराव किया और 1 दिवसीय बंद रखा. पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए चोरों की गिरफ्तारी, माल बरामदगी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई.

Jaipur Protest: 65 लाख उड़ गए… पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी! खातीपुरा में उबाल
Image Credit: jaipur traders protest

Jaipur News: राजस्थान की राजधानी जयपुर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में 65 लाख की चोरी होने को लेकर खातीपुरा में व्यापारियों ने रोष जताया. खातीपुरा में व्यापारियों द्वारा भारी विरोध प्रदर्शन कर वैशाली नगर थाने का घेराव किया गया. 65 लाख की चोरी के विरोध में खातीपुरा व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ के नेतृत्व में ज्ञापन दिया गया. वैशाली नगर थाना इंचार्ज राजेश सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देकर मांग की गई कि चोरों को तुरंत गिरफ्तार करके माल बरामद किया जाए. व्यापारियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और पीड़ित व्यापारी को राहत दिलाने की भी मांग की.

पुलिस अभी तक नहीं पकड़ पाई चोर
व्यापार मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि 05 अगस्त की रात को खातीपुरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी कुलदीप सिंह के घर में ₹65 लाख की बड़ी चोरी हुई थी. इस घटना को 48 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, फिर भी पुलिस द्वारा अब तक चोरों को गिरफ्तार नहीं किया गया है, ना ही कोई ठोस कार्रवाई की गई है. इस गंभीर लापरवाही के विरोध में नागरिकों व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ व्यापार मंडल द्वारा आज एक दिवसीय बंद किया गया. सभी व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस ने चोरों को पकड़ने का दिया आश्वासन
वैशाली थाना इंचार्ज ने दो हफ्ते के अंदर चोरी पकड़कर माल बरामद करने का आश्वासन दिया. खातीपुरा व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सांखला, वरिष्ठ संगठन मंत्री श्याम सिंह राठौड़, करणी सेना के नारायण सिंह दिवराला, जयपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचौरा, गजेंद्र सिंह पचलंगी, दिबीरबल जाट राकेश, अविनाश सहित सैकड़ों व्यापारियों के नेतृत्व में भारी विरोध प्रदर्शन किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author