Jhunjhunu Accident: चिड़ावा-पिलानी रोड पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम

Rajasthan News: झुंझुनूं के चिड़ावा-पिलानी रोड पर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में डुलानिया के दो युवकों की मौत हो गई. संदीप की मौके पर ही मौत हुई, जबकि मुकेश ने झुंझुनूं ले जाते वक्त दम तोड़ा. हादसे से गांव में शोक का माहौल है, पुलिस जांच में जुटी है.

Jhunjhunu Accident: चिड़ावा-पिलानी रोड पर भीषण हादसा, दो युवकों की मौत से मचा कोहराम
Image Credit: Jhunjhunu Road AccidentSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jhunjhunu News: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के चिड़ावा-पिलानी मार्ग पर शुक्रवार को उस वक्त मातम पसर गया जब श्रीधर यूनिवर्सिटी के पास एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि देखने वालों की भी रूह कांप उठी. मृतक युवक मुकेश और संदीप, दोनों डुलानिया गांव के निवासी थे. रोज की तरह ये दोनों अपने किसी जरूरी काम से बाइक पर सवार होकर पिलानी से चिड़ावा की ओर लौट रहे थे. वहीं इकतारपुरा गांव के लोकेश सिंह शेखावत अपनी कार से चिड़ावा से पिलानी की ओर जा रहे थे. देवरोड़ गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई.

बहुत जोरदार टक्कर
टक्कर इतनी जोरदार थी कि धमाके की आवाज से आस-पास के लोग भी सड़कों पर आ गए. बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर बुरी तरह गिर पड़े. संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी.

Add Zee News as a Preferred Source

रोते-बिलखते परिजन
हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची. संदीप के शव को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल लाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल मुकेश को तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं रेफर कर दिया गया. लेकिन किस्मत ने शायद कुछ और ही लिखा था कि बीड़ के पास ही उसने दम तोड़ दिया. जैसे ही यह मनहूस खबर डुलानिया गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. घरों में चीख-पुकार मच गई, परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे.

जांच में जुटी पुलिस
घटना के तुरंत बाद चिड़ावा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है. हादसे की असल वजह का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान लिए जा रहे हैं. गौरतलब है कि यह मार्ग पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है. स्थानीय लोग इस सड़क को लेकर प्रशासन से कई बार गति नियंत्रण और सुरक्षा उपायों की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई ठोस कदम अब तक नहीं उठाया गया.

सवाल उठ रहा है
अब सवाल यह है कि क्या ऐसे हादसे यूं ही होते रहेंगे? क्या युवा यूं ही समय से पहले मौत के मुंह में समाते रहेंगे? यह हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि एक चेतावनी है – सड़क पर लापरवाही की कीमत किसी की जिंदगी हो सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jhunjhunu News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author