&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: राजस्थान सरकार ने स्वायत्त शासन विभाग के माध्यम से 27 अगस्त और 6 सितंबर को प्रदेश में नॉनवेज, मछली और अंडे की बिक्री पर दो दिन की पाबंदी का आदेश जारी किया है, जिससे मुस्लिम समुदाय में तीव्र नाराजगी देखने को मिल रही है. समुदाय के लोगों का आरोप है कि सरकार एक विशेष समुदाय को निशाना बना रही है, जबकि इसमें मुस्लिम समुदाय के भी त्योहार हैं.
उनका कहना है कि यदि सरकार को पाबंदी लगानी ही है, तो शराब और नशे की वस्तुओं जैसे गुटखा और जर्दा पर भी प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए. समुदाय के अनुसार, नशे की वजह से समाज को अधिक नुकसान हो रहा है, लेकिन सरकार ने केवल नॉनवेज पर प्रतिबंध लगाकर एकतरफा कार्रवाई की है, जो पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है.मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सरकार के इस फैसले को भेदभावपूर्ण बताते हुए कहा कि यह छोटे नॉनवेज व्यापारियों, विशेषकर दिहाड़ी मजदूरों की तरह काम करने वाले छोटे दुकानदारों के लिए गंभीर आर्थिक संकट का कारण बन सकता है.
ये व्यापारी रोजाना की कमाई पर निर्भर हैं, और दो दिन का व्यापार बंद होना उनके लिए बड़ी आर्थिक समस्या खड़ी कर सकता है. हालांकि, समुदाय ने यह भी कहा कि वे सरकार के फैसले का पालन करेंगे, लेकिन इस तरह के निर्णय से उनकी आजीविका पर गहरा प्रभाव पड़ेगा.
विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने भी इस फैसले की आलोचना की है, इसे सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाला कदम करार दिया.
सरकार की ओर से अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस बीच, मुस्लिम समुदाय ने मांग की है कि सरकार इस फैसले पर पुनर्विचार करे और सभी समुदायों के हितों को ध्यान में रखे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!