राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर अपडेट, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Rajasthan Panchayat Chunav: राजस्थान भजनलाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 3,848 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ा दिया है. अधिसूचना में कहा गया है कि तत्काल नए पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है.

राजस्थान पंचायत चुनाव को लेकर अपडेट, सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Image Credit: Rajasthan Panchayat Chunav

Rajasthan Panchayat Chunav Update: राजस्थान भजनलाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण फैसला लिया, जिसके अंतर्गत 3,848 ग्राम पंचायतों का कार्यकाल बढ़ा दिया है. ऐसे में जिनका कार्यकाल सितंबर और अक्टूबर 2025 में पूरा होने वाला था. इस फैसल के बाद वर्तमान सरपंचों को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है.

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि तत्काल नए पंचायत चुनाव कराना संभव नहीं है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

इन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 15 अक्टूबर 2025 तक पूरा होगा. वहीं, अब इन पंचायतों में वर्तमान सरपंच, नए चुनाव होने तक प्रशासक के रूप में काम करेंगे, जिनकी सहायता के लिए एक प्रशासकीय समिति का गठन किया जाएगा. इसमें उप-सरपंच और वार्ड पंच शामिल होंगे. यह समिति निर्वाचित पंचायत की सभी शक्तियों का इस्तेमाल करेगी.

इधर, पंचायत के बैंक खातों के संचालन से संबंधित वित्तीय और प्रशासनिक शक्तियां प्रशासक और ब्लॉक विकास अधिकारी (बीडीओ) द्वारा संयुक्त रूप से इस्तेमाल की जाएंगी. यह फैसला ग्रामीण प्रशासन को सुचारू रूप से चलाने के लिए लिया गया है.

इस संबंध में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के शासन सचिव और आयुक्त जोगाराम ने आदेश जारी किए हैं. इसके तहत, जिन ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 15 अक्टूबर 2025 को पूरा होना है और जहां किसी वजह से तुरंत चुनाव संभव नहीं हैं, वहां यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी.

प्रशासकीय समिति में ग्राम पंचायत के कार्यकाल पूरा होने से पहले के उप-सरपंच और वार्ड पंचों को शामिल किया जाएगा. यह समिति ग्राम पंचायत के दैनिक कार्यों और विकास योजनाओं के संचालन में प्रशासक की मदद करेगी. यह व्यवस्था पूरे राजस्थान में लागू का जाएगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More