&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Panchayat Election : राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनावों की तारीख का एलान होने को है. जयपुर में पीसी के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने बताया की हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है.
अगले 10 दिन में तारीखों की घोषण भी कर दी जाएगी. वहीं चुनावी प्रक्रिया को दो महीनों के भीतर ही पूरा भी कर लिया जाएगा. राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद आयोन ने पूरी तैयारी कर ली है, उन्होने कहा कि अगले 10 दिनों में तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी.
आपको बता दें कि इस बार चुनाव 11 हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत और 125 नगरीय निकायों में होंगे. आयोग का ये भी कहना है कि चुनाव प्रक्रिया समय पर और निष्पक्ष तरीक से पूरी होगी ताकि लोकतांत्रिक अधिकारों का भी सम्मान किया जा सके.
वन स्टेट वन इलेक्शन के मुद्दे पर बोलते हुए मधुकर गुप्ता ने कहा कि जब तक संसद संविधान में संशोधन नहीं होता, तब तक स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है. निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल ना तो बढ़ाया जा सकता है और ना ही घटाया. साथ ही EVM और दूसरे संसाधनों की भी जरूरत होगी.
ऐसे में अभी तो व्यवस्था है उसके तहत अलग अलग चुनाव ही कराए जाएंगे. मधुकर गुप्ता ने ये भी कहा कि सिर्फ उन पंचायतों और निकायों में चुनाव होंगे, जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है, जबकि अन्य जगहों पर समय आने पर ही मतदान होगा.
7 से 10 दिन में राज्य निर्वाचन आयोग तारीखों का एलान कर सकता है. मामले पर बोलते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त मधुकर गुप्ता ने कहा कि हरियाणा-पंजाब और कर्नाटक में भी कोर्ट ने दखल दी थी. गुप्ता ने कहा कि हमारे लिए हाईकोर्ट सर्वोपरि है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!