Rajasthan PCC: राजस्थान कांग्रेस ने जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए बढ़ा कदम उठाया है. PCC ने 10 नई DCC यूनिट का गठन किया है, जिसकी लिस्ट जारी कर दी गई है.
Trending Photos

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी यानी Rajasthan PCC ने बीते दिन जिला स्तर पर पार्टी में बड़ा बदलाव किया है. प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में नई DCCके गठन और पुराने डीसीसी यूनिट्स के पुनर्गठन के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी है. इस बदलाव के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कुल 50 DCC यूनिट्स होने वाली है, जो तत्काल प्रभाव से लागू की जाएंगी.
जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अलवर जिले की डीसीसी में 6 विधानसभा सीट, जिसमें थानागाजी, अलवर ग्रामीण, अलवर शहर, रामगढ़, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ और कठूमर को शामिल किया गया हैं. भरतपुर डीसीसी में 4 विधानसभा क्षेत्र भरतपुर, नदबई, वैर और बयान है. अजमेर ग्रामीण डीसीसी में 4 विधानसभा सीट, जिसमें किशनगढ़, पुष्कर, नसीराबाद और केकड़ी है. पाली डीसीसी में 5 विधानसभा क्षेत्र में पाली, मारवाड़ जंक्शन, बाली, सुमेरपुर और सौजत शामिल है.
जबकि नागौर डीसीसी में 5 विधानसभा क्षेत्र जायल, नागौर, खींवसर, मेड़ता और डेगाना को शामिल किया जाएगा. जोधपुर ग्रामीण डीसीसी में 5 विधानसभा क्षेत्र में शेरगढ़, ओसियां, भोपालगढ़, लून और ब्लारा है. बाड़मेर डीसीसी में 4 विधानसभा क्षेत्र शीओ, बाड़मेर, गुढ़ामालानी और चौहटन शामिल है. उदयपुर ग्रामीण डीसीसी में 6 विधानसभा क्षेत्र में गोगुंदा, झाड़ोल, खेरवाड़ा, उदयपुर ग्रामीण, मावली और वल्लभ नगर शामिल हैं. सीकर डीसीसी में 5 विधानसभा क्षेत्र में फ़तेहपुर, लक्ष्मणगढ़, धोद, सीकर और दांतारामगढ़ को चुना गया है. भीलवाड़ा ग्रामीण डीसीसी में 6 विधानसभा क्षेत्र मे आसींद, मंडल, सहाड़ा, शाहपुरा, माण्डलगढ़ और जहाजपुर को शामिल किया जाएगा.
यह बदलाव प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय करने के लिए किया गया है. नेताओं को उम्मीद है कि इससे जिला स्तर पर नेतृत्व को अधिक प्रतिनिधित्व मिलेगा और पार्टी की पकड़ ग्रामीण व शहरी इलाकों में ज्यादा मजबूत होगी. इस कदम को आगामी निकाय और पंचायत चुनावों के मद्देनज़र कांग्रेस की रणनीतिक तैयारी मानी जा रही है.