राजस्थान में ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से लागू हुईं नई दरें, जानें जयपुर का ताजा रेट!

Petrol Diesel Price Hike: देश समेत राजस्थान में सुबह सूरज की पहली किरण के साथ ही महंगाई का एक नया बम फूटा है. मिडिल ईस्ट में जारी तनाव ने वैश्विक बाजार को ऐसा झटका दिया कि राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. ट्रांसपोर्ट सेक्टर से लेकर आम नौकरीपेशा तक, हर कोई इस फैसले से हक्का-बक्का है. चलिए बताते हैं कि आपकी जेब पर कितना खर्च बढ़ा है.
 

राजस्थान में ₹3 से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज से लागू हुईं नई दरें, जानें जयपुर का ताजा रेट!
Image Credit: Rajasthan Petrol Diesel Price Today

Petrol Diesel Price Hike: राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ा इजाफा हुआ है. बढ़ती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के असर से आम लोगों पर महंगाई का नया बोझ पड़ने लगा है. तेल कंपनियों की ओर से जारी नए रेट के अनुसार, पेट्रोल 3 रुपये 25 पैसे प्रति लीटर और डीजल 3 रुपये 02 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.

नई दरों के बाद जयपुर में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 108 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है. वहीं डीजल अब 93.26 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है. ईंधन की कीमतों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी से वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है. खासतौर पर रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वाले लोगों और ट्रांसपोर्ट सेक्टर पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन लागत बढ़ेगी, जिसका असर आने वाले दिनों में रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ सकता है. सब्जियां, फल, खाद्यान्न और अन्य जरूरी सामानों की ढुलाई महंगी होने से बाजार में महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है.

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और युद्ध की स्थिति का असर अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार पर पड़ा है. इसके चलते देशभर में ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. राजस्थान में भी इसका सीधा असर आम जनता पर दिखाई देने लगा है.

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मध्यम वर्ग और व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. वहीं ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों से परिचालन लागत पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा.

पेट्रोल और डीजल की सप्लाई तथा बिक्री को लेकर नया विवाद

दूसरी ओर राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई तथा बिक्री को लेकर नया विवाद सामने आ गया है. ऑयल कंपनियों के मौखिक निर्देशों के बाद राज्य के कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री सीमा तय करने वाले पोस्टर लगाए गए हैं. पेट्रोल पंप संचालकों का आरोप है कि एक तरफ कंपनियां डिपो से ईंधन की सप्लाई कम कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर उपभोक्ताओं को सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल देने के निर्देश दिए जा रहे हैं.

ज्यादातर निर्देश मोबाइल संदेशों और मौखिक रूप से दिए जा रहे

राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स से जुड़े प्रतिनिधियों ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के कार्यकारी निदेशक एवं राज्य स्तरीय समन्वयक मनोज गुप्ता को पत्र लिखकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. डीलर्स का कहना है कि ज्यादातर निर्देश मोबाइल संदेशों और मौखिक रूप से दिए जा रहे हैं. इस संबंध में सरकार या ऑयल कंपनियों की तरफ से अब तक कोई लिखित आदेश जारी नहीं किया गया है.

कंपनियों ने ईंधन बिक्री की अलग-अलग सीमा तय की

डीलर्स के मुताबिक अलग-अलग कंपनियों ने ईंधन बिक्री की अलग-अलग सीमा तय की है. आरोप है कि आईओसीएल की ओर से 50 हजार रुपए तक डीजल और 5 हजार रुपए तक पेट्रोल देने की सीमा निर्धारित की गई है. वहीं बीपीसीएल और एचपीसीएल की तरफ से करीब 49 से 50 लीटर पेट्रोल और 200 लीटर डीजल तक ही देने के निर्देश जारी किए गए हैं. कई पेट्रोल पंपों पर इससे संबंधित पोस्टर भी लगाए गए हैं, ताकि ग्राहकों को पहले से इसकी जानकारी मिल सके.

पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि यदि कोई डीलर तय सीमा से अधिक ईंधन बेचता है तो उसके पंप की बिक्री बंद करने जैसी कार्रवाई की जा रही है. इससे संचालकों के बीच असमंजस और नाराजगी का माहौल है.

डीलर्स ने आशंका जताई है कि अचानक लागू की गई इस व्यवस्था से पेट्रोल पंपों पर विवाद और अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है. खासकर किसानों, ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और निर्माण कार्यों से जुड़े लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं खुले में बैरल या ड्रम में डीजल देने पर रोक जैसी स्थिति बनने से ग्रामीण इलाकों में भी नाराजगी बढ़ने लगी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव ज़ी राजस्थान न्यूज में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. वह राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हैं. इन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. करियर की शुरूआत इन्होंने डिजिटल मीडिया से की थी. 8 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. इससे पहले Newstrack और ETV Bharat में भी सेवाएं दे चुकी हैं. हेडलाइन, एडिटिंग और कंटेंट पैकेजिंग इनकी खासियत है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट पॉलिटिकल क्राइसिस और राजस्थान कोरोना क्राइसिस समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.