ट्रेनिंग, फोटोशूट और सोशल मीडिया पोस्ट.. फर्जी थानेदार मोना की चौकाने वाली कहानी

Rajasthan News: जयपुर पुलिस अकादमी में फर्जी एसआई बनकर ट्रेनिंग ले रही मोना बुगालिया को शास्त्री नगर पुलिस ने सीकर से पकड़ा. पुलिस वर्दी और नकदी भी बरामद की. फिलहाल, पूछताछ जारी है.

ट्रेनिंग, फोटोशूट और सोशल मीडिया पोस्ट.. फर्जी थानेदार मोना की चौकाने वाली कहानी
Image Credit: Jaipur News

Rajasthan News: जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में फर्जी सब इंस्पेक्टर बनकर ट्रेनिंग करने वाली फरार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गई. शहर की शास्त्री नगर थाना पुलिस ने सीकर से फर्जी एसआई मोना बुगालिया को दबोच लिया. पुलिस के मुताबिक, मोना ने पहले सब इंस्पेक्टर परीक्षा दी थी, लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हो सकी, जिसके बाद अपने साथियों के बीच स्टेटस बनाने के फेर में उसने सोशल मीडिया पर अपने चयन की झूठी जानकारी फैला दी और सब इंस्पेक्टर के व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गई.

मोना फर्जी तरीके से आरपीए में प्रशिक्षण लेती रही और पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर अपडेट करती रही. ट्रेनिंग कर रहे कुछ ट्रेनी एसआई ने उसकी गतिविधियों पर संदेह जता कर उच्चाधिकारियों को शिकायत की तो उसका राज खुल गया. रिकॉर्ड जांच में खुलासा हुआ कि मोना फर्जी तरीके से आरपीए में प्रशिक्षण ले रही थी. मामला उजागर होने के बाद शास्त्री नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई, लेकिन मोना पुलिस से बचती रही.

Add Zee News as a Preferred Source

इस दौरान पुलिस ने उसके जयपुर स्थित ठिकाने पर छापामारी की तो पुलिस की वर्दी और लाखों रूपए की नकदी बरामद हुई. मोना की तलाश में जुटी पुलिस टीमों को मुखबिर के जरिए उसके सीकर में रहकर कोचिंग स्टूडेंट बनकर फरारी काटने की जानकारी मिली. पुलिस टीम सीकर से मोना को पकड़कर जयपुर लाई और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. माना जा रहा है कि पूछताछ में कई और खुलासे सामने आ सकते है.

पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर

Rajasthan News: पीसीसी अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी का पलटवार, कांग्रेस आदिवासी नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में खो चुकी जनाधार
डूंगरपुर में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में जनाधार खो चुकी है.

डूंगरपुर में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस नेताओं के सामंजस्य की कमी से आदिवासी क्षेत्र में कमजोर हुई है. नेताओं के अलग - अलग गुट के बंटने से कमजोर हुई है. कांग्रेस मजबूत है, लेकिन नेताओं में बिखराव है. भाजपा के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने डोटासरा के इस बयान पर पलटवार किया है. जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी क्षेत्र में नहीं बल्कि, पूरे राजस्थान समेत पूरे देश में जन आधार खो चुकी है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.