13-14 सितंबर को होगी राजस्थान पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा – जानें शेड्यूल

Rajasthan Police Bharti Exam: राजस्थान पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती 2025 की परीक्षा 13-14 सितंबर को होगी. अभ्यर्थी 9 सितंबर से परीक्षा केंद्र की जानकारी देख सकेंगे और 11 सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे. केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचना और निर्देशों का पालन अनिवार्य होगा.

13-14 सितंबर को होगी राजस्थान पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती परीक्षा – जानें शेड्यूल
Image Credit: Rajasthan Police Constable Exam 2025

Rajasthan Police Constable Exam 2025: राजस्थान पुलिस कांस्‍टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई हैं. परीक्षा 13 और 14 सितम्बर को आयोजित की जाएगी. 13 सितंबर को दूसरी पारी में और 14 सितंबर दोनों पारियों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. परीक्षा के संबंध में पुलिस मुख्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट पर तमाम जानकारी साझा की गई है.

9 सितंबर से देख सकेंगे परीक्षा केंद्र की जानकारी
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी 9 सितंबर से अपने परीक्षा केंद्र, जिले और पारी से संबंधित जानकारी ऑनलाइन देख सकेंगे. वहीं अभ्यर्थी ई-प्रवेश पत्र 11 सितंबर से अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे. कांस्टेबल बैंड के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा नहीं होने के कारण प्रवेश पत्र अपलोड नहीं किए जाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

अभ्यर्थियों के लिए दिशा निर्देश किए गए जारी
वहीं कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से अभ्यर्थियों के लिए कुछ निर्देश भी जारी किए गए हैं. जिसके तहत परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. वहीं परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र के साथ अपना हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) लाना जरूरी होगा. एडमिट कार्ड पर दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना होगा. वहीं अभ्यर्थियों को नीले या काले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन साथ लाना होगा. वहीं मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, पर्स, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है.

हेल्लाइन नंबर हुए जारी
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में समस्या आने या अन्य किसी भी तरह की समस्या आने पर, समस्या के हल के लिए अभ्यर्थी राजकॉम के हेल्पलाइन नंबर 7340557555 या 9352323625 पर और विभाग के संपर्क नंबर 0141-2821597 या ईमेल igrecraj@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते हैं.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author