38 केंद्रों पर होगी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा, सीसीटीवी की निगरानी के साथ 550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, स्टेट एजेंसियां अलर्ट

Rajasthan Police Constable Bharti: आज 4 सितंबर: पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा शुरू, 20,000 अभ्यर्थी 38 केंद्रों पर शामिल. 550 पुलिसकर्मी तैनात, सीसीटीवी निगरानी व 7 स्तरों पर पेपर सुरक्षा.

38 केंद्रों पर होगी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा, सीसीटीवी की निगरानी के साथ 550 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, स्टेट एजेंसियां अलर्ट
Image Credit: Rajasthan Police Constable Bharti:

Rajasthan Police Constable Bharti: 14 सितंबर, यानी आज, पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 20,000 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के लिए 38 केंद्र बनाए गए हैं, और सुरक्षा के लिए 550 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे. स्टेट एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है. परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी, जबकि पेपर की सुरक्षा 7 चक्रीय स्तरों पर सुनिश्चित की जाएगी. परीक्षा में गड़बड़ी करने पर नए कानून के तहत 10 लाख से लेकर 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना और 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है.

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 14 सितबर यानी कि आज को जिले में आयोजित की जाएगी. दो पारियों में आयोजित इस परीक्षा के लिए जिले में 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. कांबले शरण गोपीनाथ (आई.पी.एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला अलवर व परीक्षा केंद्रों के प्रभारी अधिकारी डीएसपी व पुलिस निरीक्षक सहित 550 से अधिक पुलिस कर्मियों को डयूटी में लगाया गया हैं. परीक्षार्थी को अपना एडमिट कार्ड, एक वैध फोटो आईडी साथ लानी होगी और निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होगा. परीक्षार्थियो के लिए जरूरी दस्तावेज, ड्रेस कोड, परीक्षा के दिन क्या करें और क्‍या न करें, और अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश पूर्व में जारी कर दिये गये हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 14 सितबर को जिले मे दो शिफ्ट में शहर के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. जिसमे करीब 24000 अभ्यर्थियों के भाग लेने की सभावना है. परीक्षा को सुचारू व सुव्यवस्थित सपादित करने के लिए परीक्षा की नोडल अधिकारी काबले शरण गोपीनाथ (आई.पी एस.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला अलवर को लगाया गया हैं. जिनकी सहायतार्थ जिले व रेंज के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, डीएसपी, पुलिस निरीक्षक व उप निरीक्षक को लगाया गया है. परीक्षार्थी को आखिरी समय की परेशानियों से बचने के लिए परीक्षा के दिशानिर्देशों, ड्रेस कोड का सख्ती से पालन करना अपेक्षित और जरूरी दस्तावेज लाये.

परीक्षा पेपर के स्ट्रांग रूम पर पुलिस निरीक्षक को लगाया गया है. परीक्षा आयोजित करवाने वाली एजेसी द्वारा परीक्षा केद्रो पर केद्राधीक्षक व पर्यवेक्षक नियोजित किये गए हैं. परीक्षार्थियों के

बायोमैट्रिक मिलान करके परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाऐगा. प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाया गया है. परीक्षा की ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी को डयूटी के दौरान मोबाईल की अनुमति नही दी गई हैं. स्टोरेज व स्ट्राग रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.जिनकी मोनिटरिंग पुलिस मुख्यालय की जा रही हैं.


यह परीक्षा 14 सित्तबर, 2025 को निर्धारित केद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी.परीक्षा दो पारियो में प्रात 10 से 12 व दोपहर 3 से 5 बजे तक आयोजित होगी. परीक्षार्थी को वेरिफिकेशन और बायोमेट्रिक अटेंडेंस पूरा करने के लिए अपने परीक्षा केंद्र पर 8 से 9.30 बजे व 1 से 2.30 बजे के बीच पहुंचना होगा.

परीक्षार्थियों को परीक्षा में अनुचित साधनों की रोकथाम सबधी चेतावनी सभी संबधितों को सूचित किया जाता है. कि यदि किसी भी परीक्षा संचालन के दौरान कोई अभ्यर्थी अनुचित साधनों का उपयोग अथवा अनियमित गतिविधियों में सलिप्त पाया जाता है. तो उसके विरूद्ध राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती) में अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम, 2022 एव इसके सशोधन अधिनियम, 2023 (सख्या 17) की धारा 4 के अन्तर्गत कठोर दडात्मक कार्रवाई की जाएगी.

इस अधिनियम के अनुसार दोषी पाए जाने पर__10 लाख से लेकर अधिकतम 10 करोड़ तक का आर्थिक दंड 10 वर्ष से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है. साथ ही ऐसे अभ्यर्थी को भविष्य की दो आगामी परीक्षाओ में सम्मिलित होने से भी वंचित किया जागा.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More