&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Kotputli-Behror News: राजस्थान पुलिस को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का साथ मिलेगा और इसकी औपचारिक शुरुआत आज मंगलवार को AI COP 2025 पहल के तहत कोटपूतली से हो गई. यह पहल TIPSG और RNS ग्रुप द्वारा राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य पुलिसिंग को स्मार्ट, फास्ट और तकनीक-सक्षम बनाना है.
एसपी ऑफिस कोटपूतली-बहरोड़ में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने पोस्टर विमोचन कर इस नई पहल का शुभारंभ किया. SP विश्नोई ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित टूल्स से पुलिस को संवेदनशील केसों में तेजी और विश्लेषण की ताकत मिलेगी.
साथ ही, ट्रैफिक मॉनिटरिंग, क्राइम पैटर्न एनालिसिस, और सोशल मीडिया इंटेलिजेंस जैसी सेवाओं को नई दिशा मिल सकती है. उन्होंने बताया कि इस अभियान से युवाओं और डिजिटल क्रिएटर्स को जोड़ा जा रहा है ताकि जन-जागरूकता और सहभागिता को प्रोत्साहन मिले. एसपी बिश्नोई ने कहा कि, AI तकनीक से पुलिसिंग के पुराने तौर-तरीकों में आधुनिकता आएगी.
इस पहल के माध्यम से न केवल अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी, बल्कि जनता के साथ विश्वास का नया सेतु भी बनेगा. साथ ही SP देवेंद्र विश्नोई जे बताया कि साइबर फोर्ड से बचने का सबसे आसान तरीका तकनीकी जानकारी और किसी लालच में न आए. ये दोनों ही तरीके किसी को भी साइबर फोर्ड से बचा सकते हैं.
TIPSG और RNS ग्रुप के प्रतिनिधियों ने बताया कि यह सिर्फ एक इवेंट नहीं, बल्कि एक बदलाव की शुरुआत है, जिसका असर आने वाले वर्षों में राजस्थान पुलिस की कार्यशैली में स्पष्ट दिखाई देगा, जिसमें आने वाले समय में हम पुलिस को AI तकनीकी का परीक्षण देंगे, जिससे पुलिस के जवानों और अधिकारियों को अधिक काम करने मे सहायता मिलेगी.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Kotputli News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!