Rajasthan Police Vacancy: मानसून में सरकारी नौकरी की बरसात! राजस्थान पुलिस में बंपर भर्ती, जानिए कौन-कौन से पद हैं खाली

Rajasthan Police Vacancy 2025: राजस्थान की सीएम भजनलाल सरकार के द्वारा इस साल के बजट में कुल 4031 पदों पर भर्ती करने की कहा गया था. जिसमें से 2589 पदों के लिए मंजूरी मिल गई है.

Rajasthan Police Vacancy: मानसून में सरकारी नौकरी की बरसात! राजस्थान पुलिस में बंपर भर्ती, जानिए कौन-कौन से पद हैं खाली

Rajasthan Police Bharti 2025: राजस्थान के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. राज्य सरकार ने राजस्थान पुलिस में 3500 नए पदों पर भर्ती को हरी झंडी दे दी है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट 2025-26 में कुल 4031 पदों के सृजन की घोषणा की थी. जिनमें से पहले ही 1442 पद स्वीकृत किए जा चुके हैं. अब शेष 2589 पदों की भी मंजूरी मिल गई है, जिससे कुल स्वीकृत पदों की संख्या 3500 हो गई है.

पुलिस बल को बनाएगी मजबूत
यह भर्ती न केवल राजस्थान पुलिस बल को मजबूत बनाएगी, बल्कि सुरक्षा और अपराध नियंत्रण से जुड़े कई अहम विभागों को भी नई ताकत देगी. आइए जानते हैं फिर सरकार के किस-किस विभाग में भर्ती के मौके युवाओं को मिलेंगे.

1. बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम
किशनगढ़, बीकानेर और जैसलमेर के सिविल एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए 150 पद स्वीकृत किए गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

2. CID (CB) में डॉग स्क्वॉड
अपराध की जांच में मदद करने वाले डॉग स्क्वॉड के लिए 48 नए पद बनाए गए हैं.

3. मिलिट्री पुलिस (MP)
विभिन्न जिलों में 112 पद स्वीकृत किए गए हैं जो सैन्य ठिकानों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने में सहायक होंगे.

4. MT ट्रेनिंग सेंटर में आर्मोरर
24 पद जिला यूनिट्स में प्रशिक्षण केंद्रों के लिए स्वीकृत.

5. किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए 192 पद
सुरक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए इन पदों को मंजूरी मिली है.

6. एंटी रोमियो स्क्वॉड
महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्यभर में 530 पदों की बड़ी भर्ती होने जा रही है.

7. मोबाइल FSL यूनिट्स एवं ड्राइवर
फॉरेंसिक जांच के लिए 56 मोबाइल यूनिट्स और 120 ड्राइवर पदों को स्वीकृति मिली है.

8. सीमा चौकियां फिर शुरू होंगी
पाकिस्तान सीमा से सटे इलाकों में बंद की गई सतर्कता चौकियों को फिर शुरू करने के लिए 40 पद स्वीकृत हुए हैं.

9. साइबर क्राइम इकाइयां
नई साइबर क्राइम यूनिट्स के लिए 49 पद और 35 थानों के लिए 70 पद मंजूर किए गए हैं.

10. सिविल राइट्स और सतर्कता शाखा
ADG स्तर की शाखाओं के लिए क्रमशः 40 और 16 पद स्वीकृत हुए हैं.

11. हाफ बैंड और जेल गार्ड
21 पुराने और 7 नए जिलों के लिए हाफ बैंड के 88 पद, वहीं अजमेर की हाई-सिक्योरिटी जेल में सुरक्षा बढ़ाने के लिए 48 गार्ड पद स्वीकृत.

12. मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ
मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े सेल के लिए 70 पदों को हरी झंडी दी गई है.

13. चालानी गार्ड – रेंज मुख्यालय
बीकानेर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, जयपुर और जोधपुर में कुल 177 पदों को स्वीकृति मिली है.

14. न्यायालय प्रशिक्षण पद
न्यायिक प्रक्रिया को तेज़ करने और मामलों के निपटारे के लिए 441 पद स्वीकृत किए गए हैं.

भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद
राज्य सरकार की मंजूरी के बाद अब भर्ती प्रक्रिया के जल्द शुरू होने की संभावना है. इस भर्ती से न केवल प्रदेश में कानून व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी, बल्कि हजारों युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर भी मिलेगा.


राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news