&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: बारिश आती है चली जाती है पर सियासत में आरोप प्रत्यारोपों की मूसलाधार बारिश न कभी रुकती है, न कभी थमती है. मंत्री अविनाश गहलोत अपने विधानसभा क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से इतने खुश हुए कि मंत्री जी ने फेसबुक पोस्ट कर डाली. लिखा - बारिश का मौसम, मेंढक टर्र टर्र कर बाहर आ रहे हैं. मंत्री ने इस पोस्ट में न तो किसी का नाम लिया न ही किसी पर निशाना साधा, पर बारिश से प्रफुल्लित मन को बोलने से रोक पाना भला भाजपा विधायकों के बस में कहां रहने वाला था. पचपदरा के विधायक जी ने सियासी तड़का लगाकर ही दम लिया.
मंत्री अविनाश गहलोत के पोस्ट पर भड़की कांग्रेस
कांग्रेस ने मंत्री की पोस्ट को खुद खुद पर तंज समझा. कांग्रेसी कुनबा कहां चुप रहने वाला था. उसने भी आरोपों की बौछार और सियासी कटाक्ष की मूसलाधार शुरू कर दी. मोर्चा कांग्रेस के फायरब्रांड विधायक श्रवण कुमार ने संभाला. उन्होंने कहा कि सत्ता वालों खुद को तालाब समझने का गुमान न पालो, हम आज मेंढक हैं. कल तुम हो जाओगे.
शाहपुरा विधायक मनीष यादव का बड़ा बयान
शाहपुरा विधायक मनीष यादव भी हमला बोलने में पीछे नहीं रहे. राजनीति जैसी दिखती है,वैसी कभी होती नहीं है. यहां नेता बोलते कुछ और हैं और उसके मायने कुछ और निकलते हैं. अब आसमान से गिरती बूंदे, ताल तलाईयों में मेंढक की टर्र टर्र की आवाजें भी तंज और व्यंग्य की पर्याय बन रही हैं. बारिश लुत्फ उठा रहे मेंढक यही कह रहे होंगे कि हम सियासत से तो कहीं ज्यादा अच्छे हैं. मौसम कैसा भी हो, हम न अपनी आवाज बदलते हैं, न कभी अपना किरदार, हमें क्यों भला नेताजी बेवजह ही सियासत में घसीट रहे हैं.
रिपोर्टर- बाबूलाल धायल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!