मानगढ़ धाम इतिहास पर गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा

Rajasthan Politics : चौथी कक्षा की किताब से मानगढ़ धाम का पाठ हटाने के मामले पर वागड़ में राजनीति गर्मा गयी. बीजेपी ने इसे भ्रम फैलाने वाला बताया है तो वही अशोक गहलोत ने आदिवासियों को कमतर दिखाने की कोशिश करार दिया.

मानगढ़ धाम इतिहास पर गहलोत ने भजनलाल सरकार को घेरा
Image Credit: Rajasthan Politics


Rajasthan Politics : अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा कि जब से भाजपा सरकार में आई है तब से आदिवासियों के योगदान को हर जगह कमतर दिखाने का प्रयास करती रही है. आदिवासी अस्मिता को लेकर भाजपा की तुच्छ मानसिकता का यह परिचायक है कि चौथी कक्षा की किताब से मानगढ़ धाम के इतिहास को हटाने का काम किया है.

इससे पहले, शिक्षा की अलख जगाने वाली वीर कालीबाई का पाठ हटा दिया गया था. भाजपा ने ठान लिया है कि वो आदिवासियों का बलिदान, उनकी गाथाएं लोगों की स्मृतियों से हटा कर ही मानेगी. लेकिन आदिवासी समाज का बलिदान इतना कमजोर नहीं है कि उसे किताबों से हटा कर भुलाया जा सके.

Add Zee News as a Preferred Source

भाजपा को आदिवासी समाज से अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए एवं आदिवासी समाज की वीरगाथाओं एवं मानगढ़ धाम के इतिहास को पुनः अविलंब सिलेबस में जोड़ना चाहिए.

आपको बता दें कि राजस्थान पाठ्य पुस्तकों से मानगढ़ धाम का पाठ हटाने के सवाल पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पूरी तरह से गलत और गुमराह करने वाली बात है. मानगढ़ धाम का पाठ चौथी कक्षा की किताब में था. लेकिन अब इसमें बदलाव कर 5वीं कक्षा की किताब में लिया गया है.

उन्होंने अपने मोबाइल पाठ से जुड़े हुए तथ्य रखे. उन्होंने ये भी कहा कि काली बाई के इतिहास की हटाने की भी झूठी अफवाहें उड़ाई जा रही है. जबकि काली बाई के इतिहास ओर पाठ को अब 7वीं कक्षा में जोड़ा गया है. ताकि बच्चा उसे अच्छी तरह से समझ सके.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More