Rajasthan Politics : गजेंद्र सिंह शेखावत के मतदान धांधली बयान पर अशोक गहलोत का तीखा पलटवार, कहां- 'इंटेलिजेंट हो, लेकिन जवाब नहीं दे पा रहे'

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पं. नेहरू, इंदिरा व राजीव गांधी के समय मतदान धांधली का आरोप लगाया. पूर्व CM अशोक गहलोत का पलटवार: "शेखावत इंटेलिजेंट हैं, पर ऐसी बातें करेंगे, नहीं पता था. उनकी सरकार है, चुनाव आयोग पर सवालों का जवाब दें." 
 

Rajasthan Politics : गजेंद्र सिंह शेखावत के मतदान धांधली बयान पर अशोक गहलोत का तीखा पलटवार, कहां-  'इंटेलिजेंट हो, लेकिन जवाब नहीं दे पा रहे'
Image Credit: Rajasthan PoliticsSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Rajasthan Politics: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दिए गए बयान की पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय से मतदान में धंधली हो रही है, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय भी मतदान प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा हुआ था. इस बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है.

अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इंटेलिजेंट इंसान है इंग्लिश भी अच्छे से बोलते हैं लेकिन ऐसी बात करेंगे मुझे पता नहीं था, उसे समय मैं और गजेंद्र जी कहां थे उन्हें यह पता भी नहीं होगा. फिलहाल उनकी सरकार है और चुनाव आयोग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं जिसका वह जवाब नहीं दे पा रहे.

Add Zee News as a Preferred Source

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर की बड़ी चौपड़ पर विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से एक ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. समारोह में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई विधायक और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने उत्साह और एकजुटता के साथ इस समारोह को यादगार बनाया.

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उसे पार्टी के सदस्य हैं जिन्होंने आजादी की लड़ाई में अपने योगदान दिया. हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश को आजाद कराने में अहम योगदान दिया. सत्ता में बैठे हुए लोगों का क्या करते हैं यह उन्हें सूचना चाहिए ? ED - CBI और अब चुनाव आयोग सत्ता पक्ष सबका दुरुपयोग कर रहा है और सबसे अब समझे होता जा रहा है.

हम देश के नागरिकों का भी कर्तव्य है कि जो संविधान के तहत एक वोट डालने का अधिकार को भी चोरी कर रहे हैं उनके खिलाफ अभियान चलाना पड़ेगा. जो लोग बाबा साहब के संविधान को कुचलना चाहते हैं लोगों को बताना चाहते हैं उनके खिलाफ हमें खड़ा होना होगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Sikar Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More