बयानबाजी के बीच बीजेपी का फोकस संगठन पर, जनसंपर्क से साध रही जनता का दिल

Rajasthan News: प्रदेश में नेताओं की बयानबाजी से कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासी दांव पेच चल रहे हैं. इन सबके बीच बीजेपी विभिन्न अभियानों के माध्यम से अपनी संगठनात्मक नींव मजबूत कर रही है.

बयानबाजी के बीच बीजेपी का फोकस संगठन पर, जनसंपर्क से साध रही जनता का दिल

Rajasthan News: देश में आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने तथा जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि से जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है. पार्टी की ओर से सेमिनार, सम्मेलन और संगोष्ठी के साथ प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है. पार्टी आपातकाल दिवस को संविधान हत्या दिवस के रूप में मना रही है. इसके लिए 25 से 27 जून तक जिला स्तर पर सम्मेलन तथा संगोष्ठी के साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई गई है. इन सम्मेलन में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही आम जनता को भी बुलाया जा रहा है. पचास साल में एक पीढ़ी बदल गई है, ऐसे में इन सम्मेलनों के जरिए पार्टी लोगों को आपातकाल के काले अध्याय की जानकारी दे रही है.

जिला स्तर पर हो रहे इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी डॉ राधा मोहन अग्रवाल सहित केंद्रीय मंत्री, सांसदों, राज्य सरकार के मंत्रियों, विधायकों और नेताओं को मुख्य वक्ता की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं इनके साथ ही प्रमुख नेताओं , पूर्व विधायकों को भी साथ जोड़ा गया है. सेमिनार और सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों को बुलाया जा रहा है, ऐसे में इन कार्यक्रमों से सीधा जनता से संवाद हो रहा है. पार्टी नेता अपनी बात जनता तक पहुंचा पा रहे हैं.

इसी तरह जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि 23 जून से जन्म जयंती 6 जुलाई तक पार्टी ने अभियान हाथ में लिया है. इस दौरान पार्टी की ओर से बूथ स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों में लोगों का सीधा जुड़ाव बढ़ रहा है. इनके लिए नेताओं और पदाधिकारियों के प्रवास तय किए गए हैं. वहीं, दूसरी ओर राज्य सरकार की ओर से 24 जून से 9 जुलाई तक पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़ा शुरू किया गया है. इसके तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. इससे साफ है कि अप्रत्यक्ष रूप से ग्रामीणों का बीजेपी के साथ सीधा जुड़ाव बढ़ेगा.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

इससे पहले पार्टी वक्फ संशोधन बिल जनजागरण अभियान के तहत मुस्लिम और गैर मुस्लिम लोगों के बीच अभियान चला चुकी है. वन नेशन, वन इलेक्शन, संविधान जागरण अभियान और निकाय - पंचायत पुनर्गठन अभियान के बहाने बीजेपी ने जनता से संपर्क और संवाद किया था. बीजेपी की कोशिश की इन अभियानों के जरिए न केवल केंद्र सरकार की ओर से लिए गए निर्णय की जानकारी दी बल्कि केंद्र और राज्य सरकार की अन्य योजनाओं को भी के बारे में भी जनता को जागरूक किया.


इसी तरह केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर बीजेपी संकल्प से सिद्धि अभियान चला चुकी है. पार्टी नेता और कार्यकर्ता 9 से 21 जून तक संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत विश्व पर्यावरण दिवस, विश्व योग दिवस, प्रोफेशनल मीट, ग्रामीण और शहरी चौपाल के जरिए जनता से संवाद कर चुकी है.

जानकारों का मानना है कि इन अभियानों से बीजेपी आने वाले निकाय और पंचायत चुनाव में फायदा लेने के मूड में है और इसका लाभ भी मिलने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं को कैसे पूरा किया जाए इसके लिए बीजेपी चरणबद्ध तरीके से काम करती है. पार्टी का नेता और कार्यकर्ता बूथ स्तर पर हमेशा जनता से जुड़ाव रखता है. कोई भी राजनीतिक दल हो जनता से जुड़ाव का उसे फायदा मिलता ही है. सत्ता पक्ष में हो या विपक्ष में निकाय पंचायत चुनाव में जनता ने हमेशा भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया है. इस बार भी जनता का निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को अपार समर्थन मिलेगा.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

Trending news