&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Jaipur News: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की एक पोस्ट राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है. वसुंधरा राजे ने सिरोंज में पूर्व मंत्री सांवरलाल जाट की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भावुक पोस्ट लिखी है.
एक्स पर एक लंबी पोस्ट में वसुंधरा राजे ने लिखा कि मौसम और इंसान कब बदल जाए कोई भरोसा नहीं. आजकल राजनीति में लोग नई दुनिया बसा लेते हैं, एक चेहरे पे कई चेहरे लगा लेते हैं. पर प्रो. सांवरलाल जाट ऐसे नहीं थे. वे मरते दम तक मेरे साथ थे. वसुंधरा राजे ने आगे लिखा- वे (सांवरलाल) मेरी मदद के लिए हमेशा तैयार रहते थे. मेरी तरह स्व. प्रो.जाट भी राजनीति में पूर्व उपराष्ट्रपति स्व.भैरों सिंह शेखावत के स्कूल के छात्र थे.
उनकी अजमेर लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी, पर अनुशासित होने के कारण लड़े और जीते. 2018 में जब किसानों का 50 हज़ार तक का कर्जा माफ किया तब स्व. सांवर लाल जाट जी होते तो बहुत ख़ुश होते. अजमेर में बीसलपुर का पानी उन्होंने ही पहुंचाया. उनकी चाह थी कि चम्बल बेसिन का पानी बीसलपुर बांध में डले. हमने 2018 में ERCP शुरू की, जिससे सांवर जी का सपना पूरा होगा. उनके निधन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा और राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति बताया था.
बता दें कि सांवरलाल जाट राजस्थान सरकार में 1993, 2003 और 2013 में (तीन बार) मंत्री रहे. इसके बाद 2014 में अजमेर से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद वह मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री बनाया. हालांकि मंत्रिमंडल फेरबदल के दौरान उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया. हार्ट अटैक के बाद उनका दिल्ली एम्स में काफी समय तक इलाज चला और अगस्त 2017 में उनका निधन हो गया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!