&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान में लंबे समय से चली आ रही भील प्रदेश की मांग एक बार फिर से जोर पकड़ रही है. इसको लेकर बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद राजकुमार रोत ने सोशल मीडिया पर भील प्रदेश का नक्शा पोस्ट किया है.
सांसद राजकुमार रोत के भील प्रदेश की मांग को लेकर किए गए पोस्ट के बाद सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. पोस्ट करते हुए राजकुमार रोत ने लिखा था कि भील राज्य की माँग को लेकर गोविंद गुरु के नेतृत्व में 1913 में 1500 से अधिक आदिवासी मानगढ़ पर शहीद हुए थे.
आजादी के बाद भील प्रदेश को चार राज्य में बांटकर इस क्षेत्र की जनता के साथ अन्याय किया. गोविंद गुरु के नेतृत्व में शहीद हुए 1500 से अधिक शहीदों के सम्मान में भील प्रदेश राज्य बनाना है.
इस मामले में बीजेपी नेता और पूर्व उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने पलटवार किया है. सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर लिखते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की आन, बान और शान को तोड़ने की साजिश कभी सफल नहीं होगी. बांसवाड़ा-डूंगरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री राजकुमार रोत द्वारा जारी किया गया तथाकथित "भील प्रदेश" का नक्शा एक शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण राजनीतिक स्टंट है। यह न केवल गौरवशाली राजस्थान की एकता पर चोट है बल्कि आदिवासी समाज के नाम पर भ्रम फैलाने और सस्ती लोकप्रियता पाने की कोशिश भी है.
आज अगर कोई भील प्रदेश की बात करेगा, कल कोई मरू प्रदेश की मांग करेगा तो क्या हम अपने शानदार इतिहास, विरासत और गौरव को ऐसे ही टुकड़ों में बाँट देंगे? सांसद राजकुमार रोत द्वारा जारी नक्शा आदिवासी समाज में जहर बोने की साजिश है जो प्रदेशद्रोह की श्रेणी में आता है और इसे जनमानस कभी स्वीकार नहीं करेगा.
वहीं, भील प्रदेश की मांग का विरोध करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि विघटनकारी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होंगे. सियासत चमकाने के लिए कुछ लोग मांग कर रहे हैं. जिनके बच्चे विदेशों में पढ़ रहे वो ऐसी मांग कर रहे हैं.
पढ़ें राजनीति की एक और खबर
Rajasthan Politics: डोटासरा ने किरोड़ी लाल मीणा पर साधा निशाना, बोले- बड़ी वाली पर्ची बदलना चाहते हैं
Rajasthan Politics: कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंद्र सिंह रंधावा, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली आज डूंगरपुर जिले के दौरे पर रहे. अपने दौर के दौरान सर्किट हाउस में तीनों नेता मीडिया से रूबरू हुए. प्रेसवार्ता में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री किरोडी लाल मीणा पर निशाना साधा और उनके द्वारा की जा रही छापेमारी को स्टंट बाजी और पर्ची बदलने की सोच बताया.
मीडिया से रूबरू होते हुए डोटासरा ने बिना मुख्यमंत्री का नाम लिए कटाक्ष किया कि किरोड़ी लाल मीणा बड़ी वाली पर्ची बदलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे हर व्यक्ति का काम है कि वह कुछ गलत हो रहा हो तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें लेकिन किरोड़ी लाल मीणा दिखावे के लिए स्टंट बाजी कर रहे है. डोटासरा ने कहा कि किरोड़ी लाल मीणा ने कितने छापे मार लिए लेकिन सरकार ने अब तक किसी भी मामले में ना तो कोई कार्रवाई की है और ना ही किसी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज की गई है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!