BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को बताया 'लताड़'

Rajasthan Politics: राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर सियासी हमला बोला है. मदन राठौड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कुछ कहा नहीं गया है, बल्कि उन्हें जोरदार तरीके से लताड़ा गया है.

BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का राहुल गांधी पर हमला, सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को बताया 'लताड़'
Image Credit: Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी को लेकर राजस्थान के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने राहुल गांधी पर सियासी हमला बोला है. मदन राठौड़ ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को कुछ कहा नहीं गया है, बल्कि उन्हें जोरदार तरीके से लताड़ा गया है.

राहुल गांधी हमेशा ही राष्ट्र विरोधी बयान देते हैं. उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल किया कि वहां पर तो कोई था ही नहीं ऐसे मानो वह खुद मौके पर हो. मदन राठौड़ ने कहा कि चीन ने भारत की जमीन तब हड़पी थी जब आपके पड़नाना शासन करते थे.

Add Zee News as a Preferred Source

राहुल गांधी ने बिना इतिहास की जानकारी दिए ही सावरकर पर अनर्गल बयानबाजी की. राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि अंग्रेजों के शासन में पत्र लिखने की परंपरा थी, जिसमें सबसे नीचे योर फेथफुल लिखा जता था. महात्मा गांधी ने तो योर ओबेडिएंट सर्वेंट तक लिखा हुआ है, लेकिन मैं आलोचना नहीं करता यह उसे वक्त की परंपरा थी.

राहुल गांधी ने तो हमारी जाति के लिए कह दिया कि जितने चोर होते हैं, उनका सरनेम मोदी क्यों होता है. वह ओबीसी के व्यक्ति को नीचा दिखाने के लिए क्या-क्या बोल देते हैं कि मोदी कई जातियों में सरनेम है और यह कर्म प्रधान नाम पहले अपनाए जाते थे.

गृह मंत्री के तौर पर सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने पर अमित शाह के बारे में मदन राठौड़ ने कहा कि अमित शाह का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान है. धारा 370 और 35 ए हटाने में और धर्म के आधार पर प्रताड़ित किए जा रहे पड़ोसी देशों के नागरिकों को राहत देने के लिए अमित शाह का योगदान इतिहास में लिखे जाने लायक है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

अमन सिंह को डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव है और वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. वे राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं और उसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अच्छे तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम हैं. करीब 3 साल के डिजिटल मीडिया अनुभव के साथ अमन ने न्यूज़ प्रोडक्शन, कंटेंट क्रिएशन और स्टोरीटेलिंग में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More