Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के साथ ही सीज फायर सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी पर वार किया.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच जुबानी जंग लगातार जारी है. कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे के साथ ही सीज फायर सहित अन्य मुद्दों को लेकर बीजेपी पर वार किया. इनके जवाब में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार किया.
राठौड़ ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस नेता अनर्गल बयान देते हैं, उनके जवाब देने के लिए हमारे पास समय नहीं है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार की तारीफ की. इसको लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सोशल मीडिया पर कटाक्ष किया कि अब तो बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी मान लिया मुख्यमंत्री निमित्त मात्र, निर्णय तो केंद्र कर रहा है.
यह भी पढ़ें- पहले राजस्थान के इन लोकेशन को किया सेलेक्ट, फिर युवती ने चलते रास्ते लोगों के साथ बनाई अश्लील वीडियो
बीजेपी में अंतर्कलह खुलकर सामने आ गई है. इस पर पलटवार करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस अपना अंतर्कलह संभाल लें. हमारे यहां कोई अंतर्कलह नहीं है. वो पता नहीं कहां से विषय लाते हैं, जो विषय है ही नहीं, हमारे यहां अंतर्कलह ढूंढते हैं. डोटासरा टीकाराम जूली नीचा दिखाना चाहते हैं. वहीं टीकाराम जूली, डोटासरा को नीचा दिखाना चाहते हैं.
डोटासरा ने विधानसभा में अमर्यादित व्यवहार किया. वो शर्म के मारे अभी तक विधानसभा नहीं जा सके. हमारे यहां सब कुछ सही है. व्यवस्थित ढंग से काम हो रहा है. सब क्षेत्रों में विकास हो रहा है. हमारी सरकार की हमारा केंद्रीय नेतृत्व भी प्रशंषा कर रहा है. इससे ज्यादा क्या हो सकता है.
यह भी पढ़ें- कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया का प्यार हुआ फुस, एयरफोर्स पत्नी ने शादी के बाद में मांगी 5 करोड़ कैश और BMW
डोटासरा के बीजेपी सरकार में उनकी और जूली की ज्यादा चलने के बयान पर राठौड़ ने कहा कि सरकार में उनकी ज्यादा चल रही है, तो उनको खुश होना चाहिए. यह तो हमारी सरकार की पारदर्शिता है सब तरीके से हमारी सत्ता है व्यवस्थित रूप से चल रही है. विकास के काम होने चाहिए मेरे कहने से ही नहीं, सबके कहने से होने चाहिए.
अधिकारियों को किसी का अच्छा काम है तो करना चाहिए. राठौड़ बोले- हमने अधिकारियों को छूट दे रखी है कि जनहित के अच्छे काम है, तो उनको करना चाहिए. उन्हें तो सरकार को धन्यवाद देना चाहिए. सीज़ फायर में ट्रम्प की भूमिका को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर मदन राठौड़ ने स्पष्ट करते हुए कहा कि ट्रम्प ने कभी नहीं कही कि सीज़ फायर में मेरी कोई मध्यस्थता है.
ट्रम्प खुद कह चुके हैं कि मैनें कोई पंचायती नहीं की है. पाकिस्तानी सेना अधिकारी ने सफेद झंडा लेकर तीन-चार बार माफी मांगी और कहा कि युद्ध रोकना चाहते हैं. इसके बाद सीज़ फायर किया गया. किसी की मध्यस्थता नहीं है, डायरेक्ट डायलॉग है. प्रधानमंत्री ने बीकानेर की सभा में खुलमखुल्ला चुनौती दी थी, उसे पाक ने सुना, पूरी दुनिया ने सुना है.
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग पर राठौड़ ने कहा कि संसद सत्र चलेगा. कांग्रेस नेताओं इंतजार करना चाहिए. कुछ मुद्दे हैं तो सदन में रखना, तब तक मुद्दे इकट्ठे करो. आरोपों पर मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई काम नहीं है. कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में टीम भेजी है. वो टीम विदेशों में पाक की करतूत बताकर समर्थन हासिल कर रही है. कांग्रेस को अपने ही नेताओं पर भरोसा नहीं है तो मैं क्या करूं.
कांग्रेस नेता जूली के बीजेपी की संविधान के प्रति नियत ठीक नहीं होने के आरोप पर कहा कि कांग्रेस ने एक बार नहीं कई बार संविधान की हत्या की है. कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया, देश में निर्दोष लोगों को भारत माता की जय बोलने पर जेलों में ठूंस दिया और हमें संविधान का पाठ पढा रहे हैं. राठौड़ ने कहा कांग्रेस नेता अनर्गल बोल रहे हैं, हमारे पास फालूत का समय नहीं है जवाब देने के लिए.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!