Rajasthan Politics: राजस्थान के पंचायत-निकाय उपचुनाव में भाजपा की जीत से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उत्साहित हैं. उन्होंने गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसा.
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान के पंचायत-निकाय उपचुनाव में भाजपा की जीत से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ उत्साहित हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर तंज कसते हुए कहा कि खुद का घर संभालें, दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकें. राहुल गांधी के लिए मदन राठौड़ ने कहा कि राहुल अपना चश्मा चेंज करें, घाव तो दुश्मन के भी सराहना चाहिए.
राजस्थान में हुए पंचायत और निकाय उपचुनाव में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है. प्रदेश में 36 उपचुनाव हुए, जिसमें 12 नगर पालिका, 18 पंचायत समिति और 6 जिला परिषद सीटों पर उपचुनाव हुए. इनमें 28 सीटें बीजेपी ने जीती, जबकि कांग्रेस चार तथा बाप और समर्थितों ने 2 सीट, वहीं एक सीट पर निर्दलीय ने जीत हासिल की.
यह भी पढ़ें- ससुर जी पका रहें रोटियां और बहुएं इंस्टाग्राम पर बना रही थी रील, वीडियो देख यूजर्स ने पकड़ा माथा
वन स्टेट वन इलेक्शन ठीक पहले आए इन नतीजों से बीजेपी उत्साहित है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनाव रिजल्ट को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर जोरदार तंज कसा. डोटासरा की विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी उम्मीदवार की जीत पर राठौड़ ने कहा कि कई लोग हमारी पार्टी का विरोध करते हैं, जिनके घर उनसे संभलते नहीं दूसरे के घरों पर पत्थर फेंकना बंद करें.
मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को आपके माध्यम से तोहफा दिलाना चाहता हूं कि वास्तव में वो अपना घर संभालते तो ठीक रहता. प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक है, सरकार ने विकास किए, पेयजल की व्यवस्था की, किसानों को सम्मान निधि देने, एमएसपी बढ़ाने का काम किया. जनता की कई मांगों को सुधारने का काम किया.
यह भी पढ़ें- पत्नी से छुपते-छुपाते आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, कुत्तों ने कर दिया वायरल
सरकार ने विकास के काम किए, इससे साफ है कि जनता ने मोहर लगाने का काम किया है. ऐसी-ऐसी सीटें अलवर अजमेर शहर की सीटें डूंगरपुर, बांसवाड़ा, बालोतरा, चित्तौड़, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, राजसमंद, सिरोही में जीत हासिल की है. सिरोही की एक सीट 4067 वोटों से जीती है.
हिंदुस्तान में 2014 से पहले भारत का विकास क्या था और अब क्या है. अब वायुसेना विस्तार, ट्रेनों की रफ्तार, पलायन कर रही प्रतिभाओं का पलायन रोका, चंद्रमा पर झंडा गाड़ दिया. एमएसपी हमने बढ़ाया, रोजगार बढ़ा, पाकिस्तान को तीन दिन में घुटने टिकाने का काम किया.
दुनिया ब्रह्मोस मांग रही है. मोदी सरकार के पूरे काम गिनाने लगूं, तो दो दिन भी कम पड़ जाए. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व सीएम के आरोपों पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि राहुल जी क्या-क्या बोलते हैं मैं क्या जवाब दूं. राहुल जी को मैंने जितने काम गिनाए वो क्यों नहीं दिख रहे हैं.
जनता को दिख रहे हैं, उन्हें क्यों नहीं दिख रहे हैं. राहुल को चश्मा चेंज करना पडे़गा या नजरिया बदलाना होगा. घाव दुश्मन के भी सराहना चाहिए. राहुल ने अपनी सरकार के एजेंडे को फाड़ कर फेंक दिया था, वो क्या-क्या करते हैं. मैं कैसे बताउं, किसी को प्यासा नहीं रहने देंगे. आएएस अभ्यर्थियों की मांग को लेकर राठौड़ ने कहा कि उनकी मांग सक्षम माध्यम से उचित नेतृत्व तक पहुंचा दी है. उचित ही निर्णय होगा.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!