&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की एक कथित सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने संगठन के भीतर हलचल मचा दी है. बताया जा रहा है कि सात पेज की इस लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल हैं, जिनमें कांग्रेस से बीजेपी में आए नेताओं को भी जगह दी गई है. वहीं कुछ नए चेहरों को महामंत्री जैसे अहम पद दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है. इस प्रस्तावित सूची को लेकर कई नेता प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मिलने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया. कुछ नेताओं ने सूची में स्थान न मिलने पर नाराजगी जताई, तो कुछ ने कमतर पद दिए जाने को लेकर असंतोष प्रकट किया. उधर, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने साफ किया कि यह सूची अधिकृत नहीं है और पार्टी कार्यालय से जारी भी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि ऐसी सूची कौन वायरल कर रहा है, इसकी जानकारी खुद करेंगे और कार्रवाई भी होगी. अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर इस विवादित सूची को वायरल करने के पीछे कौन है.
पार्टी कार्यकर्ताओं में फैला अंसतोष
जैसे ही लिस्ट सामने आई, पार्टी कार्यकर्ताओं में असंतोष फैल गया. वजह यह थी कि इसमें राजस्थान सरकार के कुछ मंत्रियों की सिफारिशों का उल्लेख भी दर्ज था. यही बात कई कार्यकर्ताओं को नागवार गुजरी और उन्होंने कड़ा एतराज जताया. हैरानी की बात यह भी रही कि आमतौर पर कार्यकारिणी की लिस्ट में केवल पदाधिकारियों के नाम और पद रहते हैं, लेकिन इस बार सिफारिशों तक का जिक्र था. विवाद बढ़ने पर कुछ देर बाद यह लिस्ट सोशल मीडिया से हटा ली गई.
इन नामों का हुआ था जिक्र
वायरल सूची में कुल 34 पदाधिकारी दर्ज थे. इनमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 9 मंत्री, 1 कार्यालय मंत्री, 1 कार्यालय प्रभारी, 6 प्रवक्ता, 1 आईटी संयोजक, 1 आईटी सह संयोजक, 1 सोशल मीडिया संयोजक, 1 सोशल मीडिया सह संयोजक, 1 प्रकोष्ठ संयोजक और 1 मीडिया सह संयोजक शामिल थे.
कौन-कौन था उपाध्यक्षों में शामिल?
उपाध्यक्षों की सूची में ब्रह्माकुमार सोनी, राजेश तांबी, अनुराग शर्मा, अजय यादव, शैलेंद्र शर्मा, महेंद्र सिंह पवार, सुरेंद्र पूर्ववंशी और सुरेश गुर्जर के नाम थे. वहीं नवरत्न नारानियां, रेखा राठौड़ और हिरेन मिश्रा को महामंत्री बनाया गया था. इसके अलावा कृष्ण मुरारी पारीक, जीआर मीणा, अंजना सेन, निर्मल शर्मा, दुर्गा कटारिया, प्रिया गेनानानी, रश्मि सैनी, नीलू शर्मा और भवानी शर्मा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी. बाकी पदों पर प्रवक्ता, आईटी और सोशल मीडिया टीम के साथ-साथ मीडिया व प्रकोष्ठ संयोजकों के नाम दर्ज थे.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!