विपक्ष की बयानबाजी पर बरसे CM भजनलाल शर्मा, कहा- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं कांग्रेस नेता!

Rajasthan Politics: राजस्थान में विपक्षी नेताओं की अनर्गल बयानबाजी को लेकर सीएम भजनलाल शर्मा कांग्रेस पर जोरदार बरसे. मुख्यमंत्री ने कहा​ कि इस कांग्रेस ने ही देश को तोड़ने का काम किया था और आज कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. जनता से कार्यकर्ताओं और पार्टी का जुड़ाव बढ़ाते हैं कार्यक्रम. 'हर घर तिरंगा अभियान' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' आयोजन को लेकर भाजपा प्रदेश कर्यालय में प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई.

विपक्ष की बयानबाजी पर बरसे CM भजनलाल शर्मा, कहा- पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं कांग्रेस नेता!
Image Credit: cm bhajanlalSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Jaipur News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विपक्षी नेताओं की अनर्गल बयानबाजी को लेकर कांग्रेस पर जोरदार बरसे. मुख्यमंत्री ने कहा​ कि इस कांग्रेस ने ही देश को तोड़ने का काम किया था और आज कांग्रेसी नेता पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. जनता से कार्यकर्ताओं और पार्टी का जुड़ाव बढ़ाते हैं कार्यक्रम. 'हर घर तिरंगा अभियान' और 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' आयोजन को लेकर भाजपा प्रदेश कर्यालय में प्रदेश कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आज अगर कोई हमारे देश के खिलाफ बोलता है, हमारी संस्कृति के खिलाफ बोलते है तो इससे उसकी मनोवृत्ति की स्थिति का पता चलता है. ऐसे में मैं ईश्वर से कामना करता हूं कि ईश्वर देश के खिलाफ बोलने वालों को सद्बुद्धि प्रदान करें.

भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृ​ढ़ इच्छा शक्ति एवं निर्णायक नेतृत्व के चलते भारतीय सेना आज विश्व में सबसे मजबूत सेना बनकर उभरी है. इन 11 सालों में देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए और देश के परितर्वन को आज हर भारतीय महसूस कर रहा है. आपरेशन सिंदूर के बाद जिस तरह देशभर में विजयोत्सव मनाया गया, लोगों ने तिरंगा यात्राएं निकालकर सेना के शौर्य को सलाम किया, उसी देशभक्ति के जज्बे को कायम रखने के लिए बीजेपी ने 'हर घर तिरंगा अभियान' शुरू किया है.

Add Zee News as a Preferred Source

भाजपा का कार्यकर्ता मनोभाव से संगठन की सेवा में तत्पर
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम जनता से जुड़ने का सर्वोत्तम माध्यम है. संगठन की सबसे छोटी इकाई में कार्यरत कार्यकर्ता भी इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपने क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ता है, संवाद करता है और जनसेवा का अवसर प्राप्त करता है. ऐसे में हमारे सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि संगठन के सभी कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता निभाकर जनता से सीधे जुड़ सकते है. वैसे भाजपा का कार्यकर्ता मनोभाव से संगठन की सेवा में तत्पर रहता है. हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका भी ऐसे ही अवसर है जो हमें आमजन से जुड़ने का अवसर प्रदान करते है. इन दोनों ही कार्यक्रमों में हमें अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर इसे ऐतिहासिक बनाना है.

क्या है इस अभियान का उद्देश्य
मध्य प्रदेश भाजपा के पूर्व अधक्ष वीडी शर्मा कहा कि हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी में देश भक्ति के जज्बे को बढ़ाने, आमजन में राष्ट्र प्रथम की भावना को जागृत करना है. हर घर तिरंगा अभियान में संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय बनाया गया है. भाजपा मंडल एवं शक्ति केंद्रों के माध्यम से जन जन और हर घर तक तिरंगा पहुंचा रही है. इसमें महिला मोर्चा के साथ युवा मोर्चा और सभी विभाग, प्रकोष्ठ को मिलकर राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाना है.


वी डी शर्मा ने कहा कि एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है जो राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ दिन—रात काम कर रहे है, वहीं दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष है जो सदन के बाहर आकर अमेरिका के सुर में सुर मिला रहे है, पाकिस्तान का एजेंडा सदन में उठा रहे है, लेकिन देश विरोधी ताकतों के साथ खड़े रहने वालों को हमारी न्याय पालिका ने भी जमकर फटकार लगाई है. ऐसे में अब हम सभी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभानी है और इस अभियान को जन जन का अभियान बनाना है.

अशोक परनामी ने अभियान की जानकारी दी
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने अभियान की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भाजपा 10 से 14 अगस्त ​तक मंडल, जिला, संभाग स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी. इसके बाद 13 से 15 अगस्त तक घरों—प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे. 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों, युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाएगी. इसके बाद मंडल में यु​द्धवीरों, शहीदों, देश की सेवा में प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा. भाजपा 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाएगी. इस दिन भाजपा कार्यकर्ता मौन जुलूस निकालेंगे और विभाजन त्रासदी को संगोष्ठी के माध्मय से लोगों को बताएंगे.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Jaipur Newsकी हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

संध्या यादव एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें न्यूज़ मीडिया में 8 वर्षों का एक्सपीरिएंस है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में सीनियर सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. संध्या की मुख्य Expertise राजस्थान की क्षेत्रीय राजनीति, क्राइम, प्रशासनिक फैसलों और हाइपरलोकल खबरों की सटीक एवं इन-डेप्थ कवरेज में है. लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है. आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे एक्स (https://x.com/Journosandhya) और लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More