&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: बांग्लादेश में हिंदूओं पर हमले और अत्याचार को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए. वहीं, बीजेपी ने इस आरोप पर पलटवार करते हुए कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पूरे घटनाक्रम पर केंद्र की नजर है. वहीं, विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं के पक्ष में कब खड़ी हुई.
पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार मूक दर्शक बनी हुई है. इससे भारत की विदेशों में छवि खराब हो रही है. इस आरोप पर बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इस तरह के मामलों पर पूरी तरह से नजर बनाए रखती है.
देश-विदेश में कहीं पर भी इस तरह की घटना होती है तो उसकी बड़ी गंभीरता से लिया जाता है. इस मामले में भी केंद्र सरकार पूरी तरह गंभीर है. कहीं पर भी किसी भी हिंदू के साथ को हिंसा नहीं हो यह सरकार की प्राथमिकता है लेकिन कांग्रेस की आदत है कि वह हर संवेदनशील मुद्दे में भी अपने राजनीतिक हित को देखते हैं और बयान बाजी करती है.
वहीं, बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि पिछले साल भी बांग्लादेश में हिंदूओं पर अत्याचार हुए थे. इसके अलावा पाकिस्तान सहित दूसरे अन्य देशों के साथ ही कश्मीर में भी हिंदूओं पर अत्याचार होते आए हैं. उन मामलों में कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने हिंदूओं के पक्ष में कुछ भी नहीं बोला.
दूसरी ओर इन सहित सभी मामलों में केंद्र की मोदी सरकार ने आवश्यक कदम उठाए और सरकार के साथ ही पूरी पार्टी हिंदूओं के समर्थन में खड़ी रही. अब गहलोत हिंदूओं के समर्थन का ढ़ोंग रच कर क्या दिखाना चाहते हैं? हमारी मोदी सरकार इस मामले पर पूरी नजर रखे हुए और उचित समय पर कार्रवाई करेगी.
बता दें कि पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने बांग्लादेश में हाल ही में हुए तख्तापलट के बाद भड़की हिंसा पर चिंता जताते उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा था कि बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से हुई हिंसा में 23 हिन्दुओं की हत्या हो चुकी है एवं 152 मंदिरों में तोड़फोड़ की जा चुकी है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसी परिस्थिति के बावजूद भारत सरकार ने वैश्विक प्लेटफॉर्म्स पर अभी तक कोई भी बयान देना या बांग्लादेश पर दबाव डालना उचित नहीं समझा है. भारत सरकार को बांग्लादेश में हिन्दुओं एवं तमाम अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों पर लगाम लगाने के लिए कूटनीतिक कदम उठाने चाहिए.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!