Rajasthan Politics: कांग्रेस की भानु सैनी ने 59 वोटों से जीता उपचुनाव, अपने नाम किया वार्ड 63

Rajasthan Politics: वोटों से हराया. BJP तीसरे स्थान पर, लगातार दूसरी हार. कांग्रेस-1358, सीमा-1299, BJP-1062 वोट. 3745 मतदाताओं ने किया मतदान. BJP को करारा झटका! 

Rajasthan Politics: कांग्रेस की भानु सैनी ने 59 वोटों से जीता उपचुनाव, अपने नाम किया वार्ड 63
Image Credit: Rajasthan News

Rajasthan News: निगम हैरिटेज वार्ड 63 उपचुनाव में कांग्रेस की भानु सैनी ने निर्दलीय सीमा मीणा को 59 वोटों से हराया. BJP तीसरे स्थान पर, लगातार दूसरी हार. कांग्रेस को 1358, सीमा को 1299, BJP को 1062 वोट. 3745 मतदाताओं ने किया मतदान. नगर निगम जयपुर हैरिटेज के वार्ड 63 उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को करारा झटका दिया. निगम हैरिटेज में भाजपा की कार्यवाहक महापौर होने और कांग्रेस पार्षदों को वर्किंग कमेटियों में शामिल करने जैसे राजनीतिक समीकरणों के बावजूद भाजपा को उपचुनाव में इस वार्ड में लगातार दूसरी बार हार का सामना करना पड़ा.

कांग्रेस प्रत्याशी भानु सैनी ने निर्दलीय प्रत्याशी सीमा मीणा को 59 वोटों से हराकर जीत दर्ज की. जानकार मानते हैं कि निर्दलीय सीमा मीणा का चुनाव मैदान में उतरना बीजेपी की हार का बड़ा कारण बना. सीमा मीणा ने पहले बीजेपी से टिकट मांगा था. लेकिन टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय होकर ताल ठोक दी. नतीजतन कांग्रेस को वोटों का सीधा फायदा मिला और निर्दलीय प्रत्याशी ने बीजेपी का वोट बैंक काट दिया.

Add Zee News as a Preferred Source

रिटर्निंग अधिकारी राजेश जाखड़ ने भानु सैनी को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा और शपथ दिलाई. चुनाव परिणामों में कांग्रेस को 1358 वोट मिले, जबकि निर्दलीय सीमा मीणा को 1299 वोट और भाजपा की रितु नंदवाना 1062 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रही. उपचुनाव में 8130 मतदाताओं में से 3745 वोट पड़े.

दो राउंड में हुई मतगणना में कांग्रेस ने बढ़त बनाए रखी. यह सीट पूर्व पार्षद सुशीला देवी के निधन के बाद खाली हुई थी. राजनीतिक रूप से वार्ड 63 भाजपा के लिए चुनौती बना हुआ है. नवंबर 2020 के निगम चुनाव में भी भाजपा को यहां हार मिली थी. तब कांग्रेस प्रत्याशी सुशीला देवी ने भाजपा की रोशनी को हराया था. सुशीला देवी को 2777 वोट, जबकि रोशनी को 1781 वोट मिले थे. इस बार भी भाजपा तीसरे स्थान पर रही. निर्दलीय उम्मीदवार सीमा मीणा के प्रदर्शन ने भी भाजपा के वोट बैंक को चुनौती दी.

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More