Rajasthan Politics : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया और कहां कि बीजेपी में षडयंत्र चल रहा है और सीएम को पता नहीं है, गहलोत के इस बयान पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने पलटवार किया और बड़ी बात कही.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics : राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए बड़ी बात कहीं. डिप्टी सीएम ने कहा की गहलोत साहब खुद के समय को याद कर रहे हैं. बीजेपी एक जुट है और बीजेपी सरकार आमजन के लिये काम कर रही है.
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने अशोक गहलोत के बयान पर कहा कि उनकी सरकार थी जब गुटबाजी काम किया करती थी. हमारे भाजपा की सरकार एकजुट होकर काम कर रही है.
डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि गहलोत साहब कुछ भी बोलें उन्हे बोलने दो. उनको खुद का समय याद आ रहा है गुटबाजी का.
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति चिंता जताते हुए कहा था कि राजस्थान में एक नए युवा को मौका मिला है. लेकिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मालूम नहीं अभी तक कि उनके पीछे उनको हटाने के लिए क्या षड्यंत्र चल रहा है. एक नए युवा को मौका मिला उसका सहयोग करना चाहिए. इसकी जगह उन्ही के पार्टी के लोग नीचे खींचने में लगे हैं. राजस्थान एवं दिल्ली में षडयंत्र चल रहा है.
जोधपुर मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने ये भी कहा था कि इमरजेंसी का राग 50 वर्ष बीत जाने के बाद में भी भाजपा अलाप रही है. हमने अपनी गलती मान ली और जनता ने भी इसका परिणाम हमें दे दिया तो बार-बार इस पर राग अलापने से क्या होगा, जो लोग इमरजेंसी में जेल गए उनको आज पेंशन दी जा रही है. फ्रीडम फाइटर बता कर जबकि पिछली योजना की पेंशन को सरकार ने बंद कर दिया.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!