&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: पूर्व डिप्टी सीएम और AICC के महासचिव सचिन पायलट ने भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आती तो विपक्ष को टारगेट करती है. ईडी, सीबीआई सहित अन्य संस्थाओं का इस्तेमाल करती है, लेकिन जब कोई भाजपा के साथ आता तो वह पाक साफ हो जाता है, जिस केस में कुछ नहीं उस केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम खींचा जा रहा है.
वहीं, एसआई भर्ती प्रकरण को लेकर पायलट ने कहा कि सरकार का इसमें स्पष्ट रुख नहीं रहा. मंत्री क्या कह रहे हैं और विधायक क्या कह रहे हैं, ऐसे में कोई तालमेल नजर नहीं आया. वहीं, बिहार चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी पायलट ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि लोकतंत्र में एक भी व्यक्ति वोट के अधिकार से वंचित नहीं रहना चाहिए और बिहार में चुनाव होने वाले हैं और इतने कम समय में कैसे वोटर के पहचान का काम पूरा होगा. पायलट ने कहा कि विपक्ष ने इस बात को चुनाव आयोग के सामने रखा है.
पढ़ें राजस्थान की एक और अहम खबर
Dausa News: राजस्थान में बजरी माफिया का आतंक - अशोक गहलोत
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हिंडौन जाते समय दौसा में रुके, जहां कांग्रेसियों ने गहलोत का गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया. इस दौरान गहलोत ने मीडिया से मुखातिब हुए सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में बजरी माफिया का आतंक है. पूरे प्रदेश में बजरी माफिया सरकार पर हावी है. बजरी माफिया का सरकार पर हावी होना खतरनाक है. ऐसा लगता है नीचे से लेकर ऊपर तक बजरी माफिया बंदी दे रहे हैं, जिसके चलते उन्हें सरकार का कोई डर नहीं.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!