Rajasthan Politics: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा गौशालाओं को लेकर दिए बयान के वायरल वीडियो पर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने है.
&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: कांग्रेस की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो से सूबे की सियासत फिर गर्म है. ताजा मामला जैतारण का है, जहां एक गौशाला के निरीक्षण के दौरान दिलावर की कही गई बात सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेताओं की ओर से वायरल कर दी गई. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए गौ माता विरोधी पार्टी तक करार दे दिया, तो बीजेपी कांग्रेस पर तथ्यों को तोड़ मरोड़कर झूंठ फैलाने के आरोप लगा रही है.
कितनी हकीकत, कितना फसाना ?
मौका गौशाला के निरीक्षण का था, पर इस पर सियासत इतनी गर्मा गई है कि बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. जैतारण में जहां ये कार्यक्रम था, वहां की गौशाला के कामकाज की सरकार के मंत्री तारीफ कर रहे थे. गौशाला में गायों के रख रखाव, उनके ईलाज और गौमाता की सुख सुविधाओं पर चर्चा ही चल रही थी कि शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बात में बात जोड़ दी. बोले- मैं गौशालाओं का इसलिए विरोधी हूं. इससे आगे दिलावर की बात पर कट लग गया, पर दिलावर ने आज सीकर में अपनी बात पूरी की. बोले- मैं फर्जी गौशालाओं के खिलाफ बोल रहा था, जहां सिर्फ कागजों में गायें दिखाकर अनुदान उठाया जा रहा है. मेरी बात को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया.
जाहिर है बीजेपी को अपने नेता को बचाने के लिए इससे बड़ा हथियार और क्या मिल सकता था. बीजेपी कह रही है कि सच छुपाया गया है, और झूठ वायरल कर दिया गया है. मंत्री अविनाश गहलोत भी इसी कार्यक्रम में मौजूद थे. उन्होंने भी कांग्रेस के नेताओं की ओर से वायरल किए गए वीडियो को सच से परे बताया और कहा कि मंत्री दिलावर ने ऐसी कोई बात नहीं की, जिससे गाय माता का कहीं अपमान हुआ हो. बीजेपी के लिए गाय माता है और कांग्रेस को यही बात कभी रास नहीं आती और वो मौका ढूंढकर गौमाता के अपमान का कोई मौका नहीं चूकती.
बहरहाल, पूरा मामला सीएमओ तक जा पहुंचा है. सीएमओ ने पूरे मामले की पड़ताल भी कराई है, पर वीडियो की कांट छांट से लगता है ये दांव कांग्रेस को उल्टा भी पड़ सकता है. अगर कांग्रेस के नेताओं के पास पूरा वीडियो है, तो फिर इसे सामने लाने में उन्हें किस बात का डर है. क्या दिलावर की फायरब्रांड इमेज को और विवादित बनाने के लिए वीडियो में कांट छांट कर दी गई. जाहिर है कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को तो पोस्ट को शेयर करते हुए जरा सच के आईने में झांक कर जरूर देख लेना चाहिए था. आखिर ये उनकी प्रतिष्ठा से भी जुड़ा मामला है
रिपोर्टर- बाबूलाल धायल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan Newsऔर पाएं Latest Rajasthan Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!