Rajasthan News: बीजेपी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर पलटवार किया है. बीजेपी के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि पूर्व सीएम हॉर्स ट्रेडिंग की बात नहीं करें तो अच्छा है...
Trending Photos
&w=752&h=564&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: जोधपुर के दौरे पर मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और केंद्र-राज्य सरकार को जमकर कटघरे में खड़ा किया. इसके बाद जयपुर बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश महामंत्री और विधायक जितेंद्र गोठवाल ने गहलोत के आरोपों पर पलटवार किया. गहलोत के केंद्र की मोदी सरकार में 11 साल से अघोषित इमरजेंसी के आरोप पर जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि गहलोत के स्वभाव में आ गया है कि राज्य सरकार कितना ही अच्छा काम कर रही हो, आलोचना करनी है. गहलोत के कार्यकाल में इमरजेंसी का मैं खुद भुगत भोगी हूं. एक झूठे केस में मुझे फंसा दिया और आधी रात को गिरफ्तार किया गया. सरकार के खिलाफ मैंने 17-18 प्रदर्शन किए, चालान में मेरा नाम नहीं था, एफआईआर में भी नाम नहीं था, लेकिन खाली सरकार का विरोध करने पर 53 दिन जेल में रहकर आया, वो थी इमरजेंसी. गहलोत साहब गिरेबान में झांक कर देखें, उनकी सरकार के कार्यकाल में क्या किया.
गोठवाल ने पूर्व सीएम गहलोत के हॉर्स ट्रेडिंग के आरोपों को झूठे और बेबुनियाद बताते हुए कहा कि गहलोत ने खुद अपनी सरकार बचाने के लिए विधायकों के माध्यम से भ्रष्टाचार किया था. क्षेत्रीय विधायक के कहने से भूमाफिया, बजरी माफिया पनपे और ट्रांसफर की दुकान चलाई, भ्रष्टाचार बढ़ा. गहलोत को आरोप लगाने का ही अधिकार नहीं है, उन्होंने पैसे देकर बसपा को एक बार नहीं दो-दो बार कांग्रेस में विलय करवा लिया. पूरे राजस्थान में क्या हालात पैदा हो गए थे, जनता जानती है, उसकी का नतीजा है कि वो विपक्ष में है और हम सत्ता में है.
सपने में भी भी षड्यंत्र दिखता है गहलोत को
पूर्व सीएम गहलोत के सीएम भजनलाल के खिलाफ षड्यंत्र के आरोपों पर बीजेपी प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गोठवाल ने कहा कि टेलीफोन टैपिंग के उनके नेताओं ने पचासों आरोप लगाए. सचिवालय में पैसा और सोना मिलना, गहलोत सरकार के चरित्र को दर्शाता है. इन सब चीजों को पांच साल फेस किया था, परेशान थे. गहलोत के खिलाफ 2019 से ही षड्यंत्र रचा जा रहा है, उन्हें सपने में भी षड्यंत्र रचने की बात दिखती है. कांग्रेस में झगड़ा हो जाता था तो कह देते थे कि बीजेपी वालों ने कराया है. षड्यंत्र नाम से इतना डर लगता है स्वयं के बारे में बात करना चाहते थे लेकिन सीएम का नाम ले लिया, इस उम्र में ऐसा हो जाता है, गहलोत साहब का कसूर नहीं है.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!