मेरे पास नहीं है मसाला, मसाला तो इनके पास है- किरोड़ी लाल मीणा

Rajasthan Politics : जयपुर में किरोड़ी लाल मीणा ने सीएम भजनलाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मेरे पास नहीं है मसाला , मसाला तो इनके पास है.

मेरे पास नहीं है मसाला, मसाला तो इनके पास है- किरोड़ी लाल मीणा
Image Credit: Rajasthan Politics

Rajasthan Politics : जयपुर के बिड़ला सभागार में हुए मसाला कॉन्क्लेव के दौरान जब कृषि एंव उद्यानिकी विभाग मंत्री डॉ किरोड़ी लाल मीणा मंच पर आये तो बोले की मेरे पास मसाला नहीं है, मसाला तो इनके पास है. मीणा ने कहा कि मेरे पास 80 प्रतिशत कागज कृषि विपणन बोर्ड के आते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

मीणा ने कहा कि अब मैं इन कागजों को मुख्यमंत्री जी को भेज देता हूं. आप लोग मुझे भेजते हैं तो आप ये तो ध्यान रखों कि कृषि विपणन उनके पास है. मतलब उनके पास मसाला ही मसाला है, मेरे पास नहीं है मसाला . इसके बाद किरोड़ी के इस मजाकिया लहजे पर सीएम भजनलाल भी मुस्कुरा दिए.

किरोड़ी ने मंच से कहा कि कृषि विपणन से जुड़ी समस्याएं सुलझाने के लिए कृत संकल्पित हैं, कृषि विपणन विभाग और कृषि विभाग के अधिकारी और हमारे सीएम साहब हम सब कृत संकल्पित हैं. हालांकि आपको बता दें कि किरोड़ी लाल मीणा इससे पहले अपने आफत वाले बयान को लेकर भी चर्चा में रहें.

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा था कि जहां आफत पड़े वहां मुझे जाना पड़ता है, बाढ़ का मंत्री हूं जिम्मेदारी मेरी है, जहां बाढ़ पड़े तू भाग, मकान गिरे तो तू जा. बिजली गिरे तो तू जा, जहां आफत पड़े वहां पर मेरे को जाना पड़ता है. मीणा ने ये भी कहा था कि ये मेरा संयोग है कि वसुंधरा राजे के काल में मैं आपदा मंत्री था अब 22 साल बाद नंबर आया मंत्री बनने का तो भजनलाल जी ने आपदा मंत्री बना दिया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

जी राजस्थान डिजिटल राजस्थान की हर हलचल पर पैनी नज़र, सबसे सटीक, विश्वसनीय और तेज़ खबरों के लिए बने रहें. राजस्थान के आपके अपने डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ यहां पढ़ें अपने जिले की खबरें - https://zeenews.india.com/hindi/india/rajasthan खबरों के साथ जुड़े रहने के लिए हमें फॉलो करें
Read More