मदन राठौड़ का विपक्ष पर तंज, बोले- नया मोदी पैदा करने में हजार साल लगेंगे...

Rajasthan Politics News: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वो जनता में भ्रम फैलाने में कामयाब हो गए, तो नया नरेंद्र मोदी पैदा करने में हमें हजार साल लग जाएंगे.

मदन राठौड़ का विपक्ष पर तंज, बोले- नया मोदी पैदा करने में हजार साल लगेंगे...

Rajasthan News: बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा प्रदेश में शहर, गांव-ढाणी में घर-घर पहुंचकर विपक्ष की ओर से फैलाई गई भ्रांतियों को दूर किया जाएगा. डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से पहले 13 से 25 अप्रैल तक प्रदेश भाजपा डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान शुरू करने जा रही है. अभियान से पहले भाजपा की ओर से प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि वर्तमान में कुछ राजनीतिक दल समाज में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, वो अपनी चाल में सफल नहीं होने चाहिए. हम कमजोर रह गए और वो भ्रम फैलाने में कामयाब हो गए तो नया नरेंद्र मोदी पैदा करने में हजार साल लग जाएंगे.

कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल बीजेपी पर दलित और संविधान विरोधी होने का आरोप लगा रही है. विपक्षी नेताओं की ओर से कई प्रकार की भ्रांतियां फैला रहे हैं. बीजेपी नेतृत्व ने इन भ्रांतियों को दूर करने के लिए जन जागरूक अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. पार्टी ने 13 से 25 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान से पहले शुक्रवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव सिंह, डिप्टी सीएम डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा सहित पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि बीजेपी समाज के सब वर्गों को साथ लेकर चलती है. समाज को जागृत करने का समाज में जाकर सर्व समाज को जागृत करने का दायित्व निभाएंगे.

राठौड़ ने कहा कि वहां जाकर कहीं भी किसी प्रकार से कांग्रेस ने भ्रम पैदा करने की कोशिश की उसे समाप्त करेंगे. समाज में इतनी जागृति पैदा करेंगे. हमारी सोच को बताना है कि जनता भ्रम में नहीं आ सके. हमें समाज को जागृत करने का प्रयास करना है. समाज में अभेद्य दीवार बना देना है कि कोई भी किसी भी तरह से भ्रम पैदा करने की कोशिश नहीं कर सके. राठौड़ ने कहा कि देश में भ्रांति फैलाने का काम राजनीतिक पार्टियों कर रही है और वह अपने अनुसार भ्रांतियां फैला रही है. राठौड़ ने कहा कि चुप बैठे रहे तो देश का बड़ा नुकसान हो जाएगा. उन्होंने कहा कि नया नरेंद्र मोदी पैदा करने में हजार साल लगेंगे.

ये कार्य किए जाएंगे अभियान के दौरान
भाजपा की ओर से डॉक्टर अंबेडकर की जयंती पर 13 अप्रैल को प्रदेश भर में अंबेडकर की प्रतिमाओं को साफ किया जाएगा और पार्क, चौराहे पर स्थित प्रतिमाओं की सफाई के बाद रात्रि में दीप जलाए जाएंगे. 14 अप्रैल को डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित होंगे. इस दौरान संविधान की प्रस्तावना का पाठ भी किया जाएगा. इस दौरान जिला स्तर पर बाबा साहब और संविधान के प्रति बीजेपी कार्यों को प्रदर्शिनी के माध्यम से बताया जाएगा. लोगों को समझाया जाएगा कि बीजेपी और अंबेडकर की सोच एक ही है. दोनों ही अस्पृश्यता में विश्वास नहीं करते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कांग्रेस पर बोला हमला, वोट बैंक का लालच
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा,एक बार भी अवसर मिले तो प्रतिभा असर दिखाती है. उन्होंने कहा कि हमारे संविधान का निर्माण करने में बाबा साहेब ने जो योगदान दिया वह अनुकरणीय है. राठौर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि लंबी राजनेताओं को ना स्वीकार नहीं होता है तभी तो बाबा साहेब अंबेडकर से नेहरू को ईर्ष्या थी. नेहरू ने प्रयास किया कि डॉक्टर अंबेडकर चुनाव जीतकर नहीं आए बाबा साहब के आदर्शों पर जनता चल पड़ी तो कांग्रेस वोट बैंक के लालच में कांग्रेस नेता बाबा साहब का गुणगान करने लगे हैं. संसद में प्रतिमा नहीं लगाई और नहीं बाबा साहब को भारत रत्न दिया गया, अब राग अलापने से क्या फायदा. समाज को जागृत करना है.

रिपोर्टर- विष्णु शर्मा

ये भी पढ़ें-

Trending news