&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में बयानबाजी की गरमा गरमी का दौर चल रहा है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्वाचन आयोग, जांच एजेंसियों और बजरी माफिया के मामले पर केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और गहलोत पर हमला किया.
कांस्टीट्यूशन क्लब में बीजेपी मीडिया विभाग की ओर से आयोजित जन्मदिवस समारोह के दौरान बजरी माफिया के बेलगाम होने के सवाल पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में जब पहले कांग्रेस की सरकार थी और अशोक गहलोत मुख्यमंत्री थे, तो उन्होंने बजरी खनन पर रोक लगा कर माफियाओं को पनपाने का काम किया. कांग्रेस सरकार में बजरी माफिया की हौंसलें इस कदर बुलंद थे कि उन्होंने कई बार पुलिस वालों पर भी न केवल हमले किए बल्कि उन्हें जान से भी मारा, लेकिन अब प्रदेश में हमारी भजन लाल की सरकार है. हमारी सरकार बनने के बाद इन बजरी माफिया को पर अंकुश लगाने का काम किया गया. छोटे-छोटे बजरी के ब्लॉक आवंटित किए गए ताकि बजरी खनन हो सके और इन माफिया की मनमानी खत्म हो. हमारी सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ में काम करती है. किसानों को ही उनकी बजरी खनन करने के अधिकार दिए, जिससे बजरी माफियाओं पर अंकुश लगा.
राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल को याद करें कि किस तरह से उनके लिए गए फैसलों से प्रदेश की आम जनता को परेशान उठानी पड़ी थी. खनन के नाम पर रोक की बात की गई, लेकिन पीछे के रास्ते से अवैध बजरी निकल गई और यह सब सरकार की सह पर हुआ. जिन्होंने बजरी माफिया को पनपाया, उन्हें संरक्षण दिया वह आज हमारी सरकार पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब समझ रही है.
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के चुनाव आयोग पर बयान पर राठौड़ ने कहा कि तीन बार के मुख्यमंत्री रहे अशोक गहलोत को निर्वाचन आयोग की निष्ठा पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, क्योंकि वो भी उसी चुनावी प्रक्रिया से जीत कर आए थे. इसके साथ ही जांच एजेंसियों को लेकर भी राठौड़ कहा कि कांग्रेस सरकार में जांच एजेंसी का दुरूपयोग हुआ होगा, इसलिए उन्हें ऐसा लगता है कि भाजपा सरकार में भी यही हो रहा है, लेकिन आज जांच एजेंसियां स्वतंत्र रूप से अपना निष्पक्षता के साथ काम कर रही है.
उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग स्वतंत्र रूप से कार्य करता है. वह एक संवैधानिक संस्था है. हमारे लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है. उसे पर सवाल उठाना ठीक बात नहीं है. कांग्रेस जब चुनाव जीतती है तो उन्हें निर्वाचन आयोग में कोई कमी नजर नहीं आती, लेकिन जब चुनाव हार जाते है. तो हार की जिम्मेदारी EVM पर थोपने की कोशिश करते हैं. लेकिन उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि जहां पर भी उनकी सरकार है या कांग्रेस ने जीत दर्ज किया वह भी तो इस निर्वाचन प्रक्रिया के अनुरूप जीते हैं. फिर वह कैसे निर्वाचन आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठा सकते हैं.
कांग्रेस ने किया जांच एजेंसियों का दुरुपयोग
ED, इनकम टैक्स, सीबीआई जैसी जांच एजेंसियों पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत की ओर से उठाए गए सवालों पर भी राठौड़ ने तीखी प्रतिक्रिया के साथ पलटवार किया. राठौड़ ने कहा कि देश की स्वतंत्रता जांच एजेंसियों पर सबका भरोसा है. आज जांच एजेंसियां पूरी ईमानदारी के साथ में काम कर रही है. अशोक गहलोत जिस तरह का बयान दे रहे है. वह अपने शासन के दौरान की गई जांच एजेंसियों के दुरुपयोग को याद करते हैं, ऐसा उनके बयानों से लगता है. राठौड़ ने कहा कि जांच एजेंसी की अपने नियम है और वह उनके तहत काम करती है. हमारी सरकार कभी भी जांच एजेंसियों पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं बनती है और ना ही हस्तक्षेप करती है. जांच एजेंसियों पर दबाव बनाना और उनका दुरुपयोग करना कांग्रेस का ही काम रहा है. देश में मोदी सरकार है यहां पर कानून सबके लिए बराबर है. इसलिए जांच एजेंसी अभी स्वतंत्र रूप से काम करती है. अशोक गहलोत एक राष्ट्रीय पार्टी के बड़े नेता है. उन्हें अपने बयानों को सोच समझ कर देना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Crime: बांसवाड़ा में गोवंश के साथ कुकर्म! नग्न अवस्था में युवक... Video वायरल
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!