Rajasthan Politics: राठौड़ का RLP सांसद बेनीवाल पर हमला, बोले - हनुमान हठधर्मी, जन भावनाओं से खेल रहे हैं

Rajasthan Politics:  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने RLP सांसद हनुमान बेनीवाल पर जोरदार हमला बोला. राठौड़ ने कहा कि हनुमान बेनीवाल हठधर्मी है, उनका जनाधार खिसक रहा है, जबरदस्ती सुर्खियों में आने के लिए जन भावनाओं को भड़का रहे हैं.
 

Rajasthan Politics: राठौड़ का RLP सांसद बेनीवाल पर हमला, बोले - हनुमान हठधर्मी, जन भावनाओं से खेल रहे हैं
Image Credit: Madan Rathore

Rajasthan News: राजस्थान की सियासत में नेताओं के बीच बयानबाजी जारी है. कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम अशोक गहलोत तथा आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल आए दिन मुख्यमंत्री और बीजेपी नेताओं पर बयानबाजी कर रहे हैं. बेनीवाल ने बिजली का कनेक्शन काटने तथा आवास खाली करवाने के नोटिस पर सरकार की हठधर्मिता बताया. इसके बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बेनीवाल पर पलटवार किया.

राठौड़ ने प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए कहा कि हनुमान बेनीवाल की हठधर्मी है, बेनीवाल खुद को विवेक से मकान को खाली कर देना चाहिए था. बेनीवाल को मकान में रहने का अधिकार नहीं है. सांसद के नाते दिल्ली में बंगला मिल चुका है तो अपने नाम से यहां क्यों आवास ले रखा है. किसी पार्टी के नेता होने के नाते समझ में आता है, लेकिन विधायक ही नहीं है तो खाली करने देना चाहिए.

Add Zee News as a Preferred Source

बेनीवाल के आचरण को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कटाक्ष किया हनुमान बेनीवाल हमेशा नकारात्मक राजनीति करते रहे हैं. बेनीवाल जन भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं. अभाव को जादुई तरीके से मिटाने का भ्रम फैला रहे हैं इसलिए जनता उनके साथ जुड़ रही है. लेकिन वास्तविकता सामने आने पर उन्हें ऐसा कुछ नहीं मिलता है तो फिर जनाधार खिसक रहा है. लोगों को भड़काते हैं कि बिजली के बिल नहीं जमा कराना है, लेकिन जब लोगों को पता चलता है कि बिल तो भरना ही पड़ेगा. यह बात सामने आने पर जनता खिसक रही है. उनका जनाधार खिसक रहा है, यही वजह है कि उनकी पत्नी भी चुनाव हार गई है. राठौड़ ने कहा कि बेनीवाल चाहते हैं कि सुर्खियों में कैसे आ सकते हैं, इसलिए इस तरह के बयान देने लगते हैं.

गहलोत को जमीन खिसने का भय- राठौड़
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व सीएम गहलोत की बयानबाजी के पीछे के कारणों का खुलासा किया. राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को महत्व देना शुरू कर दिया है, इसलिए गहलोत को अपनी जमीन खिसकने का भय सता रहा है. गहलोत को पायलट की इस राजनीतिक तरक्की से भय लग रहा है, यही वजह है कि वो सुर्खियों में रहने के लिए बयान देने लगे हैं.

कांग्रेस लोगों की भावनाएं भड़काने का करती है काम - राठौड़
भीलवाड़ा में ताजिया नहीं निकालने के मामले को लेकर राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस कानून व्यवस्था भड़काने का प्रायोजित काम करती है. लोगों की भावनाएं भड़काने के लिए कांग्रेसी उसी प्राकर का प्रयास करते हैं, लेकिन हम सफल नहीं होने देंगे. हम किसी की धार्मिक भावनाओं को आहत नहीं होने देंगे, सब अपने धर्म के अनुसार कार्य करें, किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Pratiksha Maurya

Pratiksha Maurya

मैं प्रतीक्षा मौर्या जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज पर पकड़ रखती हूं . मुझे डिजिटल मीडिया का 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. इससे पहले मैं जी बिहार में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं.