&w=896&h=504&format=webp&quality=medium)
Rajasthan Politics: राजस्थान के झालावाड़ जिले में रविवार को हुए आयोजन में हुड़दंग पर सांसद राजकुमार रोत के द्वारा भाजपा और ए.बी.वी.पी. के कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाए गए हैं. इस मामले पर मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि सांसद राजकुमार ने बिल्कुल गलत आरोप लगाए हैं.
आयोजन में जो उत्पादन हुआ है उसके जिम्मेदार राजकुमार रोत खुद हैं, क्योंकि वह खुद भाषण में भड़काऊ शब्द प्रयोग में लेते हैं, जिसके कारण यह सब हुआ. भारतीय आदिवासी पार्टी से सांसद राजकुमार रोत ने झालावाड़ में स्कूल हादसे में मृतक स्कूली बच्चों को टायर से जलाने के आरोप लगाए हैं, जिन पर सफाई देते हुए मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ.
यह भी पढ़ें- राजस्थान में मानसून सक्रिय, इन जिलों में अलर्ट जारी
हमने अलग से लकड़ियां मंगवाई थी. राजकुमार रोत अलग-अलग बयान देते हैं. अपनी राजनीति चमकाने के लिए. जबकि सरकार उन्हें उचित मुआवजा दे रही है. राजकुमार रोत भील प्रदेश की मांग कर रहे थे, लेकिन मेरे ट्वीट पर उन्होंने रिट्वीट करके भील देश की मांग की है, जो की बिल्कुल गलत है.
पढ़ें एक और बड़ी खबर
जयपुर में सावन के अंतिम सोमवार पर धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक उल्लास का अद्भुत संगम बन गया. छोटी काशी कही जाने वाली जयपुर पूरी तरह शिवमय नजर आई. भक्तों ने अपने आराध्य भगवान शिव की आराधना में दिनभर भक्ति भाव से सराबोर रहकर पुण्य अर्जित किया. सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का रेला लग गया.
हर-हर महादेव और ओम नमः शिवाय के साथ श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र और पुष्प अर्पित कर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया. सहस्रघट, सहस्रधारा और रुद्राभिषेक जैसे अनुष्ठानों के साथ शिव भक्तों ने अपने पापों का क्षय और मोक्ष की कामना की.
ताड़केश्वर महादेव, चौड़ा रास्ता, झारखंड महादेव, वैशालीनगर, काला महादेव मंदिर, आमेर रोड, जंगलेश्वर महादेव, बनीपार्क, चमत्कारेश्वर महादेव, झोटवाड़ा रोड, द्वादश ज्योतिर्लिंगेश्वर, कूकस, रोजगारेश्वर महादेव, छोटी चौपड़, ऋणमुक्तेश्वर महादेव, दिल्ली रोड इन सभी मंदिरों में भक्तों ने लंबे इंतजार के बावजूद पूरे श्रद्धाभाव से दर्शन कर पूजा-अर्चना की.
राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएंJaipur Newsहर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!
Reporter-Neha Sharma