BJP नेता को पीटने वाली MLA इंदिरा मीणा को चेतावनी, प्रधान बोलीं- मिली तो मारूंगी थप्पड़...

Rajasthan Politics: सवाई माधोपुर में बामनवास विधायक इंदिरा मीणा पर भाजपा नेता हनुमत दीक्षित से मारपीट और जान से मारने की कोशिश का केस दर्ज हुआ है. भाजपा ने जिलेभर में विरोध की तैयारी की है.

BJP नेता को पीटने वाली MLA इंदिरा मीणा को चेतावनी, प्रधान बोलीं- मिली तो मारूंगी थप्पड़...

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में बौंली थाने के अंतर्गत कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा पर गंभीर आरोप लगे हैं. बामनवास से विधायक इंदिरा मीणा के खिलाफ भाजपा मंडल अध्यक्ष हनुमत दीक्षित ने बौंली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें मारपीट और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं. यह विवाद 13 अप्रैल की रात बौंली कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर हुआ, जहां विधायक और भाजपा नेता के बीच तीखा टकराव हुआ. आरोप है कि विधायक ने भाजपा नेता की शर्ट फाड़ दी और थप्पड़ मारा. इस घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया.

मंगलवार को खेड़ापति बालाजी मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें विधायक इंदिरा मीणा पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग और तानाशाही जैसे आरोप लगाए गए. बैठक में बामनवास प्रधान शशिकला मीना ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि विधायक मानसिक रूप से अस्थिर हैं और पैसे की लालच ने उन्हें इस हालत में पहुंचाया है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर विधायक मंच पर मिलती हैं, तो उन्हें थप्पड़ मारेंगी.

भाजपा नेता हनुमत दीक्षित ने FIR में कहा कि अंबेडकर जयंती से पूर्व वे किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी विधायक अपने 20-25 समर्थकों के साथ आईं और उनकी गाड़ी को रोककर हमला कर दिया. आरोप है कि उन्होंने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और जान से मारने की कोशिश की. इस घटना के बाद भाजपा ने जिले के 17 मंडलों में विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करने की घोषणा की है. भाजपा जिलाध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने SHO से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

दूसरी ओर, विधायक इंदिरा मीणा ने एक वीडियो बयान में आरोप लगाया कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अंबेडकर विरोधी हैं और भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि घटना के वक्त अधिकारियों ने उनका फोन नहीं उठाया, जिससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई है.

ये भी पढ़ें-

Trending news