Rajasthan Politics: डीग जिले में राजनीतिक तूफान, नौक्षम चौधरी का वायरल बयान, विधायक ने मंत्री की खोली पोल, भाजपा में गुटबाजी?

Rajasthan Politics: डीग के कामां से BJP विधायक नौक्षम चौधरी का सनसनीखेज बयान! अपनी ही सरकार के मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- BJP के खिलाफ काम कर रहे थे। बयान वायरल, सियासी हलकों में हड़कंप!

Rajasthan Politics: डीग जिले में राजनीतिक तूफान, नौक्षम चौधरी का वायरल बयान, विधायक ने मंत्री की खोली पोल, भाजपा में गुटबाजी?
Image Credit: Rajasthan Politics

Rajasthan Politics: डीग जिले के कामां विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक नौक्षम चौधरी के एक बयान ने राजनैतिक हलकों में हलचल मचा दी है. विधायक ने अपनी ही सरकार के एक वर्तमान मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नौक्षम चौधरी ने पंचायत समिति कामां के प्रधान चुनाव को लेकर बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस की एक पूर्व मंत्री के साथ-साथ भाजपा के एक वर्तमान मंत्री भी पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे. इस बयान ने न केवल राजनीतिक चर्चाओं को हवा दी, बल्कि यह सवाल भी उठाया कि आखिर वह कौन से मंत्री हैं, जो अपनी ही पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या यह भाजपा के अंदर गुटबाजी का संकेत है या फिर कोई और राजनैतिक खेल चल रहा है? हाल ही में हुए कामां और पहाड़ी पंचायत समिति के चुनावों में भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की, लेकिन जीत का अंतर बेहद कम रहा.

कामां में भाजपा के खिलाफ बागी उम्मीदवार ने चुनाव लड़ा, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी को बाद में भाजपा का उम्मीदवार बनाया गया. वहीं, पहाड़ी में कांग्रेस के एक सदस्य को भाजपा में शामिल कर प्रत्याशी बनाया गया.

इन घटनाओं ने कामां विधानसभा में चल रही राजनैतिक खींचतान और अंदरूनी सियासत की ओर इशारा किया है. अब सवाल उठता है कि इस पूरी उठापटक के पीछे असली खिलाड़ी कौन है और क्या यह केवल प्रधान चुनाव की लड़ाई है या इसके पीछे कोई बड़ी अदावत छिपी है?

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Latest Rajasthan News हर पल की जानकारी। राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार। जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज, Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत है. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर रखते हैं. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर की खबरों में खास दिलचस्पी. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनाव और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बयान पर नजर. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करने में मजा आता है. इसके अलावा कंटेंट को पैकेजिंग करके परोसना इनकी खासियत है. डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव. इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है और वर्तमान में मेरठ कॉलेज से LLB की पढ़ाई कर रहे हैं. खबरों की गंध सूंघने और उसे सबसे पहले, सबसे तेज परोसने का जुनून. यही अंश राज हैं
Read More