पीएम की माताजी पर AI वीडियो! कांग्रेस का घिनौना वार, दीया कुमारी भड़कीं

Rajasthan Politics: बिहार कांग्रेस के द्वारा पीएम की माताजी पर एआई वीडियो बनाए जाने पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कांग्रेस को घेरा. उन्होंने इसे शर्मनाक, निंदनीय और भारतीय संस्कृति पर हमला बताया. कहा कि वोट की लालसा में कांग्रेस गिरती राजनीति कर रही है और जनता सब समझ चुकी है.

पीएम की माताजी पर AI वीडियो! कांग्रेस का घिनौना वार, दीया कुमारी भड़कीं
Image Credit: deputy cm diya kumariSource: ज़ी न्यूज़ डेस्क

Deputy CM Diya Kumari: बिहार में कांग्रेस के द्वारा प्रधानमंत्री की माताजी पर एआई तकनीक से वीडियो बनाए जाने को लेकर सियासत गरमा गई है. जिसके बाद राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और निंदनीय करार देते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की माताजी पर एआई वीडियो बनाना कांग्रेस का घिनौना और दुर्भाग्यपूर्ण कृत्य है, जो भारतीय संस्कृति और संस्कारों को ठेस पहुंचाने वाला है.

दीया कुमारी ने लगाया आरोप
दीया कुमारी ने आरोप लगाया कि वोट की लालसा में कांग्रेस लगातार राजनीति का स्तर गिरा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लोकप्रियता समाप्त हो चुकी है और जनता उसकी कथनी और करनी को भलीभांति समझ चुकी है. इस तरह की निम्न स्तरीय राजनीति कांग्रेस की हताशा और बौखलाहट को दर्शाती है, जो लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है.

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है वीडियो में
एआई के द्वारा बनाई गई इस वायरल वीडियो में पीएम मोदी और उनकी मृत मां को दिखाया गया है. जिसमें पीएम की मां उनपर कई तरह के आरोप लगा रही हैं. जिसमें उनके नाम से राजनीति करने तक का भी आरोप है. वीडियो के वायरल होते ही हर-तरफ से कांग्रेस के इस कृत्य को गिरा हुआ बताया जा रहा है.

देखें वीडियो

वोट अधिकार यात्रा
आपको बता दें कि राहुल गांधी की बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनकी माता Heeraben Modi के बारे में बयान का वीडियो वायरल हुआ था. हालांकि राहुल गांधी ने कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया था. वायरल हुए वीडियो में कुछ व्यक्ति दरभंगा की रैली में पीएम मोदी और उनकी माता के खिलाफ अपशब्द इस्तेमाल करते दिख रहे थे. जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना की कड़ी निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि उनकी मां राजनीति में कभी नहीं मिली थीं, लेकिन उनका नाम इस्तेमाल कर अपमान करना न सिर्फ उनके प्रति, बल्कि देश की माताओं, बहनों और बेटियों के सम्मान के खिलाफ है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More