कांग्रेस में खत्म हुआ इंतजार! राजस्थान के नए जिलाध्यक्ष कौन? जल्द सामने आएगी पूरी लिस्ट

Rajasthan Politics News: राजस्थान कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का इंतज़ार खत्म। संगठन सृजन अभियान के तहत नामों को हाईकमान की मंजूरी, जल्द जारी होगी सूची। नए जिलाध्यक्ष निकाय-पंचायत चुनावों में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे। खींचतान के चलते सूची आने के बाद भी आंतरिक विवाद बढ़ने की आशंका है.

कांग्रेस में खत्म हुआ इंतजार! राजस्थान के नए जिलाध्यक्ष कौन? जल्द सामने आएगी पूरी लिस्ट

Congress District President Of Rajasthan: राजस्थान में जिलाध्यक्षों बनने वाले नेताओं का इंतजार खत्म होने वाला है कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत जिलाध्यक्षों की नियुक्ति का काउंटडाउन शुरू हो चुका है पर्यवेक्षकों की ओर से दिए गए नामो के साथ साथ राजस्थान के नेताओ से चर्चा कर ली गई. राजस्थान के जिलाध्यक्षों को कांग्रेस आलाकमान की ओर से हरी झंडी मिल गई है. अब जल्द ही कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी करेगी.

संगठन सृजन अभियान तहत बने जिला अध्यक्ष पॉवरफुल
राहुल गांधी की मंशा के अनुसार राजस्थान कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने के लिए संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्ष राजस्थान में बनने जा रहे हैं. इन नेताओ को प्रदेश में होने वाले निकाय और पंचयात चुनाव में महत्त्वपूर्णजिम्मेदारी दी जायेगी. साथ ही कांग्रेस जिन लोगों को टिकट देंगे उस के लिए जिला अध्यक्ष की भी सहमति ली जायेगी.

Add Zee News as a Preferred Source

Trending Now

कांग्रेस आलाकमान देना चाहता है जमीनी स्तर कार्यकर्ताओं को नेतृवत
संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस अपने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को नेतृवत का अवसर देना चाहती है, लेकिन राजस्थान के नेताओं बिच जिलाध्यक्षों को लेकर चली खींच तान के बीच राहुल गांधी की मंशा कितनी पूरी हो पाती है ये देखने वाली बात होगी. पर्यवेक्षक जब राजस्थान के दौरे पर आए तो कांग्रेस में जम कर विवाद हुआ था. जिलाध्यक्षों की लिस्ट आने के बाद भी कांग्रेस में कलह देखने को मिल सकती है.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Jaipur News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ये भी पढ़ें-

Trending news