'अशोक गहलोत से पीछा छुड़ाना चाहता है आलाकमान!' पूर्व CM पर घनश्याम तिवाड़ी का बड़ा हमला

Rajasthan News: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आरोपों पर तीखा पलटवार करते हुए उन्हें बेबुनियाद बताया. तिवाड़ी ने कहा कि गहलोत सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के खिलाफ भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके कार्यकाल में कई घोटालों की चर्चा रही है.

'अशोक गहलोत से पीछा छुड़ाना चाहता है आलाकमान!' पूर्व CM पर घनश्याम तिवाड़ी का बड़ा हमला
Image Credit: Ghanshyam Tiwari On Ashok Gehlot

Rajasthan Politics News: राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लगाए गए आरोपों पर सख्त पलटवार किया है. तिवाड़ी ने कहा है कि अशोक गहलोत राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर बेबुनियाद बयानों से भ्रमजाल बुनने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं. वह भ्रष्टाचार पर नहीं बोले तो ही अच्छा है. उनके कार्यकाल में तो घोटालों का रिकॉर्ड बना हुआ है. उनके मंत्री से लेकर अधिकारी तक सलाखों के पीछे हैं.

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि अशोक गहलोत ने आरजीएचएस को लेकर सवाल उठाए हैं, लेकिन उनके कार्यकाल में भुगतान न होने की वजह से इस योजना की सेवाएं बार-बार बाधित होती थी. इनकी गलतियों को ठीक करके आरजीएचएस योजना को अच्छे से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि समयबद्ध रूप से सवा लाख से ज्यादा नौकरियां दी है और भर्ती कैलेंडर भी जारी किया जा चुका है. वह किस मुंह से बात कर रहे हैं, जबकि उनके कार्यकाल में पेपरलीक हुए थे.

Add Zee News as a Preferred Source

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि अशोक गहलोत इंतजार शास्त्र की बात तो कर रहे हैं. लेकिन सरकार तो तब हिल रही थी, जब उनके उपमुख्यमंत्री अपने विधायकों को लेकर चले गए थे. वहीं मल्लिकार्जुन खडगे जब आए थे और विधायकों की मीटिंग बुलाई गई थी, तब भी सरकार हिली थी. राजस्थान की जनता ने तीन बार अशोक गहलोत की सरकार को हिलाया है. इसीलिए अब कांग्रेस का आलाकमान भी उनसे पीछा छुड़ाना चाहता है.

घनश्याम तिवाड़ी ने रिफाइनरी को लेकर कहा कि यह दुखद घटना है. इसकी जांच हो रही है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत अपने गिरेबां में झांक कर देखें. पंचायतीराज का खाका इन्होंने ही बिगाड़ा था. अब सरकार ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के आधार इस वर्ग को चुनाव में आरक्षण के अधिकार का लाभ देना चाहती है. क्या अशोक गहलोत यह चाहते है कि ओबीसी आरक्षण के बिना ही पंचायतीराज चुनाव करवा लिए जाएं.

घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि जितना भ्रष्टाचार अशोक गहलोत के कार्यकाल में हुआ उसे आज भी जनता याद करती है. जेजेएम घोटाले की चर्चा हर कोई करता है. इनकी डाली हुई पाईप लाइनों से पानी नहीं हवा निकलती है. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत अपनी वरिष्ठता के अनुसार ही बयानबाजी करें और अपनी राजनीति बचाने के लिए अपने आलाकमान से बातचीत करें.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.