टोंक में सचिन पायलट का बड़ा हमला! बीजेपी पर लगाए कई चौंकाने वाले आरोप

Rajasthan Politics: सचिन पायलट ने टोंक दौरे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग बैठक कर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया. बीजेपी पर वोट चोरी, जासूसी और जनता से धोखा देने का आरोप लगाया. मुआवजे, राहत कैंप व योजनाओं पर सरकार की पोल खोलते हुए राहुल गांधी को मजबूत करने की बात कही.

टोंक में सचिन पायलट का बड़ा हमला! बीजेपी पर लगाए कई चौंकाने वाले आरोप
Image Credit: sachin pilot tonk visit

Sachin Pilot: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सोमवार को टोंक दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया. जिला कांग्रेस कमेटी (DCC) कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान पायलट ने टोंक से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की और 'वोट छोड़, गद्दी छोड़' का नारा देते हुए बीजेपी पर सीधा हमला बोला.

पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दोहराया
बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे, जहां पायलट ने पार्टी को मजबूत करने और जनता की आवाज को उठाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के प्रमाण देश के सामने रखे थे, लेकिन जांच कराने के बजाय चुनाव आयोग ने एफिडेविट मांगकर मामले को टालने की कोशिश की. उन्होंने बिहार चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां तो वोटर लिस्ट तक उपलब्ध नहीं कराई गई, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है.

Add Zee News as a Preferred Source

मुआवजे के मामले पर सरकार को घेरा
पायलट ने झालावाड़ में मुआवजे के मामले पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जब मासूम बच्चों की जान जा रही है, तो जिम्मेदारी तय होनी ही चाहिए. चाहे कर्मचारी हों या अधिकारी, किसी न किसी को जवाबदेह ठहराना होगा. सरकार को चाहिए कि नुकसान के आधार पर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाए.

नरेश मीणा के आंदोलन का किया समर्थन
नरेश मीणा के आंदोलन का समर्थन करते हुए पायलट बोले कि जहां-जहां जनता पर अन्याय होगा, कांग्रेस वहां जनता के साथ खड़ी होगी. विधानसभा में अतिरिक्त कैमरे लगाने के मामले पर उन्होंने कहा कि इस पर गहन जांच होनी चाहिए. सरकार विपक्ष की जासूसी कर रही है, जो पूरी तरह लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है.

बिहार के ऊपर बोले?
बिहार की राजनीति पर बोलते हुए पायलट ने कहा कि पिछले दस सालों से डबल इंजन की सरकार वहां है, लेकिन जनता में गहरा असंतोष है. सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. पायलट के टोंक दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के नारे भी लगाए. इस पर उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य राहुल गांधी को मजबूत करना है, क्योंकि संगठन से ही सरकार बनती है.

भाजपा पर किया तीखा हमला
बीजेपी सरकार पर तीखा पलटवार करते हुए पायलट ने कहा कि चाहे राहत कैंप की बात हो, मुआवजे का मुद्दा हो, बिजली के बिल हों या आपदा प्रबंधन—हर जगह सरकार की पोल खुल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले पौने दो साल में जो काम हुए हैं, वे सभी कांग्रेस की योजनाओं के थे, जिन्हें सिर्फ नाम बदलकर पेश किया गया.

राजस्थान की ताज़ा ख़बरों के लिए ज़ी न्यूज़ से जुड़े रहें! यहां पढ़ें Rajasthan News और पाएं Rajasthan Politics News हर पल की जानकारी. राजस्थान की हर खबर सबसे पहले आपके पास, क्योंकि हम रखते हैं आपको हर पल के लिए तैयार. जुड़े रहें हमारे साथ और बने रहें अपडेटेड!

ट्रेंडिंग न्यूज़

About the Author

SAGAR CHAUDHARY

SAGAR CHAUDHARY

सागर चौधरी एक अनुभवी और समर्पित सब-एडिटर हैं, जो वर्तमान में ज़ी राजस्थान के साथ जुड़े हुए हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया में करीब 2 साल का अनुभव है, और इस दौरान उन्होंने तेज, सटीक और भरोसेमंद न्यूज़ कंटेंट तैयार करके अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है. राजस्थान की हर बड़ी और छोटी खबर पर उनकी अच्छी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है. अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं. सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More